आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 09:15 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 17 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये लोग अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। इन लोगों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जीवन में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इन्हें कुछ भी सहज रूप से प्राप्त नहीं होता। मूलांक 8 वालों में आलस्य ज्यादा होता है। ये लोग हर काम को आने वाले समय पर टालने की कोशिश करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक हर काम को धीमी गति से करते हैं। अक्सर इन लोगों के वाहन भी धीरे चलाते हुए देखा गया है। ये लोग अंतर्मुखी प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक लोगों के साथ ज्यादा घुलते मिलते नहीं है। इन्हें ज्यादा बातें करना पसंद नहीं आता। इन लोगों के दोस्त भी कम बनते हैं। इनके इस व्यवहार के कारण बहुत बार लोग इन्हें मतलबी समझ लेते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मूलांक 8 वाले लोगों को शिक्षा पूरी होने के बाद लोहा, इस्पात, पेट्रोल केमिकल इत्यादि क्षेत्रों में सफल काम करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अपने आलस्य त्याग कर दृढ़ संकल्प के साथ अपने काम पूरा करें। क्रोध से दूर रहें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने में दूसरों की बातों में आने से बचें, लोग आपके भोलेपन के कारण आप को बहकाने की कोशिश करेंगे। मई और जून के महीने में खर्चे अधिक बने रहेंगे, जिन पर आप अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जुलाई के महीने में कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। यात्राओं के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में आपका मन काम में कम लगेगा। सितंबर के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए ठीक है, परंतु कोई बहुत बड़ा निवेश अभी न करें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नवम्बर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। फरवरी के महीने में नकदी धन की कमी हो सकती है। मार्च का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। मंदिर के बाहर मीठा बांटे। छोटे बहन भाइयों से विवाद नजरअंदाज करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com