आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 09:56 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 15 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक सौंदर्य प्रेमी होते हैं, साथ ही इन्हें स्वयं के सौंदर्य व आकर्षण की भी चिंता रहती है। ये लोग मुख्यतः साफ सुथरे कपड़े पहनना, सज संवर कर रहना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों की प्रवर्ति मिलनसार होती है। ये लोग समय के साथ अपनी सोच को बदलना जानते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में बढ़ेगी। आप ऊर्जावान महसूस करेंगें। अगस्त के माह में प्रॉपर्टी से सम्बंधित किसी लेनदेन का सामना करना पड़ेगा। पिता के साथ किसी मतभेद को लेकर तकरार हो सकती है। सितम्बर के माह में अपने क्रोध पर काबू रखें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में खटास आ सकती है। अक्टूबर का माह कारोबार व व्यवसाय की दृष्टि से शुभ है। दिसम्बर का समय धन उपार्जन के स्रोत में वृद्धि देगा। कारोबार के विस्तार पर विचार किया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम है।
प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। वर्ष 2021 की शुरुआत भी आपके लिए शुभफलप्रदायी रहेगी। दाम्पत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए अपने रिश्ते व साथी को समय दें। मार्च का महीना अच्छा है। कम मेहनत से उत्तम परिणाम प्राप्त होंगें। समय का सदुपयोग करें। अप्रैल के माह के परिणाम औसत रहेंगें। कार्यों में अड़चनें व विलम्ब का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मई व जून का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। जुलाई के माह में यात्राएँ सम्भव हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यभार के कारण मन मस्तिष्क थकान महसूस करेगा।
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। घर के बड़े बुजुर्गों की अवहेलना न करें। कुते की पालना करें। संतान के साथ अपने रिश्ते को सौम्य रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in