आज का राशिफल 13 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सरकारी कार्यालय में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए थोडा मुश्किलों भरा रहेगा। लापरवाही से काम न करें। अधिकारीयों की नजर आप के काम करने के तरीके पर ही है।
उपाय-  लाल रंग की धागा अपनी कलाई में बांधे।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी की बातों पर जल्दी विश्वास न करें। बिना सोचे समझे किये गए कामों से हानि उठानी पड़गी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज मन आध्यात्म की तरह बढेगा। करीबी मित्र के घर किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक परेशान का आप हल निकाल पाने में सक्षम होंगे।
उपाय-  पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन बेहतर रहेगा। आज अचानक रुका धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार में भी नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी अपने काम से आप सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।
उपाय- काले रंग के तिल को शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में अपने प्रतिद्वंदियों आसानी से परास्त होंगे। परंतु ध्यान रहे उनकी शक्तियों को कम आंकना हानिकारक हो सकता है। कुछ रुके कामों को गति प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।  
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार बनायेंगे। निजी व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय-  इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिन थोडा भाग दौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन कुछ दिनों के लिए स्थगित होगा। पुराना जोड़ों का दर्द दोबारा परेशान कर सकता है।
उपाय- काले रंग के कुत्ते को भोजन करवाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रॉपर्टी के काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। पैसों की लेन-देन के समय थोड़ी सावधानी बरतें। करीबी रिश्तेदार से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय-  सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थी अपने अधिकांश समय मोबाइल और टेलीविज़न पर बिताएंगे। पढाई की तरफ से उनका मन उचाट हो सकता है।
उपाय- मंगलवार को व्रत रखें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News