आज का राशिफल 25 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 10:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिता के साथ चल रहा विवाद आज खत्म होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात करने का अवसर मिलेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। नकारात्मक व्यक्तियों से दूरी बनाने की कोशिश करें। 
उपाय-  सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आप का सरल स्वभाव ही आज आप की मुश्किलों का सबब बनेगा। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है, जिस कारण आप अवसाद में भी आ सकती हैं। 
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य की आवश्यकता है। बहुत दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। 
उपाय- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। 

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिमाग ख्याली दुनिया में खोया रखेगा। मन में बहुत से विचार उत्पन्न हो होंगे, पर आज के लिए किसी पर भी अमल न करें। किसी अनजान व्यक्ति से छोटी बहस बड़ा रूप धारण कर सकती है, इसलिए अपनी वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है। 
उपाय- तम्बाकू का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कामकाज के सिलसिले में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यवसाय के मामलों को अपनी समझदारी से निपटा लेंगे। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में अपना समय बर्बाद न करें। 
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आभूषण की खरीदारी में रूचि देखायेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। शाम को किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। 
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक करें।   

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आय के ने स्त्रोत खुलेंगे। आध्यात्म से जुड़ें विषयों में आप की रूचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। 
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अधिक जल्दबाजी से कार्यों को समाप्त कर देने वाले आप के स्वभाव से आज आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस स्वभाव को बदलने का आज सही समय है। 
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। जिस से आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थी अपनी पढाई की तरफ लापरवाही कर सकते हैं। परिवारक वातावरण सुखद रहेगा। 
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News