Unmarried को अपने bed के नीचे नहीं रखना चाहिए ये सामान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2017 - 08:40 AM (IST)

बढ़ती मंहगाई के साथ लोगों के घर का साईज भी छोटा हो गया है। जिस कारण बैड से स्टोर रूम का काम लिया जाता है। अधिकतर स्टोर करने वाली वस्तुओं को बैड में रख दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है। एक दिन का बड़ा हिस्सा लगभग 6-8 घंटे व्यक्ति बैड पर व्यतित करता है। इस दौरान प्राप्त ऊर्जा के सहारे सारा दिन व्यतित होता है। वास्तु सिद्धांत के अनुसार, सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का जीवन में बहुत महत्व होता है।


कुंवारा लड़का या लड़की जिस पंलग के नीचे सोते हैं, यदि उस बैड के बॉक्स में वास्तुदोष उत्पन्न करने वाली वस्तुएं रखी गई हैं तो उनके विवाह और करियर में बाधाएं आती हैं। यहीं नहीं उनके तन और मन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिस बिस्तर पर अविवाहित सोते हैं, उसके नीचे अनावश्यक सामान नहीं होना चाहिए विशेषकर लोहे का सामान और पुराना कबड़ा।


उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में जो रूम हो उसे अविवाहित अपना शयनकक्ष बनाएं। मनचाहे विवाह के प्रस्ताव आने लगेंगे।
 
 
विवाह की उम्र होने पर भी कुछ लड़के-लड़कियां विवाह नहीं करना चाहते, उन्हें मनाने के लिए उनके कमरे की उत्तर दिशा में क्रिस्टल बॉल कांच की प्लेट में रखें। जल्द उनकी न हां में बदल जाएगी।

 
लड़का-लड़की देखने आए मेहमानों को अथवा घर आए किसी भी अतिथी को इस तरह बिठाएं की उनका मुख घर के अंदर रहे। इससे विवाह संबंधित योग बनने लगते हैं।  


जहां बीम लटक रहा हो वहां सोना नहीं चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News