फेंगशुई की ये चीज़ें चमका सकती हैं आपका भाग्य

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 01:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, ये कहावत बतो सभी ने सुनी ही होगी। जो व्यक्ति अपने जीवन में जी जान से मेहनत करता है उसे सफलता ज़रूर मिलती है। इसलिए कहा जाता है सफल होने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कठिन मेहनत करना ही पड़ती है। मगर कई बार लोगों को कहनते सुना जाता है कि किन्हीं हालातों में अधिक परिश्रम करने से भी जीवन में वो सब हासिल नहीं हो पोता जिसके लिए व्यक्ति इतनी मेहनत करता है। असल में कारण कहीं न कहीं व्यक्ति खुद ही होता है। जी हां, कहा जाता है व्यक्ति के जीवन में जब कुछ वास्तु दोष पैदा हो जाते हैं तो उसका भाग्य उसका साथ छोड़ देता है, जिस कारण मेहनत का परिणाम कई बार शून्य के बराबर हो जाता है। तो ऐसे में इस बात पर विचार करना अधिक ज़रूरी होता है ये वास्तु दोष  कैसे पैदा हो जाते हैं, और कैसे इन्हें दूर किया सकता है। तो आपको बता दें हम आपको आज कुछ ऐसा ही बताने वाले हैं जिसमें आपको इस बात का बाखूबी पता चल जाएगा कि कैसे जीवन में पैदा वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है।
PunjabKesari, Dharm,  FengShui,  Fengshui, Fengshui Tips, Fengshui tips In hindi, Fengshui Things, Fengshui Shastra, Fengshui vastu Shastra, Vastu Shastra, Vastu Tips in hindi, Vastu Dosh, Basic Vastu Dosh in hindi, Basic vastu facts, pyramid, Laughing budha, Wind chime
अपनी वेबसाइट के माध्यम से कई बार हम आपको इस बारे में बता ही चुके जिस तरह भारत में वास्तु शास्त्र के नियमों को अपनाया जाता है ठीक उसी प्रकार चीनी वास्तु शआस्त्र भी काफी प्रसिद्ध है, जिसे फेंगशुई के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है इसके नियमों को अपनाने वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा तरक्की पाता है। बता दें फेंगशुई शास्त्र दरअसल चीन की एक धार्मिक पुस्तक 'टायो' पर आधारित है। जिसमें इस बात का विचार किया गया है कि किस तरह से ऊर्जा का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक होता है। साथ ही इसमें ये भी बताया गया है किस तरह से प्राकृतिक शक्तियां जीवन पर व्यापक प्रभाव डालती हैं। इसके अनुसार इसमें बताए गए उपकरणों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। 

यहां जानें घर में फेंगशुई की कौन से चीज़ें रख सकते हैं- 

क्रिस्टल पिरामिड का महत्व
फेंगशुई में क्रिस्टल पिरामिड का बड़ा महत्व माना जाता है। यह फेंगशुई का एक चमत्कारिक आइटम है जो घर एवं ऑफिस की सारी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर देता है। जिस घर में परिवार के लोग अधिकतर बीमार रहते हैं, या फिर घर के मुखिया के साथ-साथ अन्य लोगो को भी पैसों से जुड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ता हो उन्हें घर में क्रिस्टल पिरामिड को रखना चाहिए। इससे ये दोनों समस्याएं दूर हो जाती हैं।

लाफिंग बुद्धा
इसके इस्तेमाल ज्यादातर कार्यक्षेत्र में तरक्की पाने के लिए किया जाता है। कहा जाता है इसे घर में रखने से व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं साथ ही साथ लगातार हो रहे नुकसान ले बचाव हो सकता है। 
PunjabKesari, Dharm,  FengShui,  Fengshui, Fengshui Tips, Fengshui tips In hindi, Fengshui Things, Fengshui Shastra, Fengshui vastu Shastra, Vastu Shastra, Vastu Tips in hindi, Vastu Dosh, Basic Vastu Dosh in hindi, Basic vastu facts, pyramid, Laughing budha, Wind chime
मछलियों के जोड़े
फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मछलियों का जोड़ा रखने से जीवन में सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ आर्थिक परेशानियां समाप्त होती हैं। 

विंड चाइम
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग अपने घर में विंड चाइम लगाते हैं, तो बता दें दरअसल इसका संबंध ऊर्जा से होता है। कहा जाता है इसे लगाने से जीवन में धन का आगमन होता है।

बांस के पौधे
चीनी वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है इसके घर के मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना चाहिए, विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।
PunjabKesari, Dharm,  FengShui,  Fengshui, Fengshui Tips, Fengshui tips In hindi, Fengshui Things, Fengshui Shastra, Fengshui vastu Shastra, Vastu Shastra, Vastu Tips in hindi, Vastu Dosh, Basic Vastu Dosh in hindi, Basic vastu facts, pyramid, Laughing budha, Wind chime
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News