Bollywood के ये सुपरस्टार्स भी करते हैं रत्नों पर भरोसा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 05:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर अपनी कुंडली के हिसाब से रत्न धारण किया जाए तो उसका परिणाम बहुत अच्छा मिलता है। मगर आज भी ऐसे लोग हैं, जो ज्योतिष की इस बात पर विश्वास नहीं करते, उन्हें लगता है कि इससे शायद ही कोई फर्क पड़ता है। किंतु आज हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे जिसके बाद आप भी शायद इस पर यकीन करने लगेंगे।

बॉलीवुड स्टार्स को कौन फॉलो नहीं करता, बल्कि आज कल तो हर सोशल प्लेटफार्म पर बड़े से बड़े बॉलीवुड स्टार एक्टिव रहता है। इनके चाहने वाले इन्हें इन प्लेटफॉर्म्स पर फॉलो भी करते हैं।  कपड़ों से लेकर इनके जूतों तक लोगों की नज़र रहती है। ताकि वो भी इन्हीं की तरह अपने जीवन में हाई स्टेस को मेनटेंन किया कर सके। कहने का भाव ये है कि बॉलीवुड स्टार्स को हमेशा से खास सम्मान दिया जाता है। इनके जीवन के बारे में बात करें तो लोगों का मानना होता है कि आम लोगों के मुकाबले में इनका जीवन सबसे अलग होता है। मगर क्या आपको पता है स्टारडम की बुलंदियों को छू वाले और हाई स्टेस रखने वाले कई सुपर स्टार्स भी ज्योतिष शास्त्र के अपनाते हैं। जी हां, बॉलीवुड के कई जाने मानें आपके मन पसंदीदा सितारे इन रत्नों की शक्ति को मान चुके हैं। खबरों की मानें तो महानायक अम‌िताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय से लेकर एकता कपूर तक के हाथों में रत्न जड़ित अंगूठी पहनी देखी जाती है। तो जानिए आपके चहेते स‌ितारे कौन सा रत्न धारण करते हैं- 

अमिताभ बच्चन:
बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन के साथ-साथ उनका पूरा परिवार ज्योतिष में काफी विश्वास रखता है। इसका उदाहरण खुद अभिताभ बच्चन है, जो अपनी ऊंगली में नीलम रत्न धारण किए हुए हैं। बताया जाता है कि बिग बी ने यह रत्न तब धारण किया था जब उनके सितारे गर्दिश में थे जैसे ही उन्होंने यह रत्न धारण किया उनके सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए।
PunjabKesari, Amitabh bachchan, Big b
शाहरुख खान: 
बॉलीवुड के किंग खान कहलाने वाले और आज भी लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान पन्ना रत्न पहने हुए हैं। कहा जाता है पन्ना रत्न अच्छी बुध ग्रह से संबंधत होता है। इसे पहने से कम्युनिकेशन स्किल, प्रसिद्धि, तेज बुद्धि, धन और व्यवसाय में लाभ मिलता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन: 
अगर बात करें बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या की तो ये अपने हाथों में नीलम रत्न धारण किए हुए हैं। इसके अलावा ये अपने हाथ में हीरा भी पहने हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हीरा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और ग्लैमर वर्ल्ड में कामयाबी दिलाता है। 

अभिषेक बच्चन: 
बिग बी अमिताभ बच्चन के बेटे की बात करें तो अपने पिता की तरह दो रत्न पहने हुए हैं, जिनमें से एक है नीलम और पन्ना। 

करीना कपूर खान: 
पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान अपने हाथ में लाल मूंगा और मोती की अंगूठी पहनती हैं। ऐसा कहा जाता इससे इंसान बुलंदियों पर पहुंच जाता है।
PunjabKesari, Kareena kapoor Khan, Kareena kapoor
एकता कपूर: 
जानी मानी डायरेक्टर एकता कपूर तो हमेशा से अपनी अंगूठियों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। क्योंकि इनके हाथ में एक या दो रत्न ही नहीं बल्कि अपने  कई सारे रत्न धारण करती हैं। जिसमें पुखराज, लाल मूंगा, मोती और पीला पुखराज आदि शामिल हैं। 

संजय दत्त: 
सभी जानते हैं संजय दत्त ने अपने निजी जिंदगी के साथ-साथ फिल्मी करियर में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बताया जाता है ज्योतिषी सलाह से संजय दत्त मोती और पीला पुखराज धारण करते हैं। 
PunjabKesari, Sanjay Dutt, Sanju baba
नीता अंबानी: 
भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी ज्योतिष को मानती हैं। इन्होंने अपने हाथ में पन्ने की अंगूठी पहने रहती हैं। 

सलमान खान: 
अपनी ऐक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते मगर साथ ही ये हाथ में पहने अपने ब्रेसलेट के लिए भी जाने जाते हैं, बता दें इसमें फ‌िरोजा रत्न जड़ा हुआ है। कहा जाता है जब सलमान खान ने इसे धारण क‌िया उसके बाद से ही बॉलीवुड में इन्होंने कामयाब फ‌िल्मों की लाईन लगा दी थी। इस रत्न की खूबी यह है क‌ि यह शन‌ि और बुध दोनों ग्रहों को अनुकूल बनाने में सहायक होता है। 
PunjabKesari, Salman khan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News