जुलाई में 4 ग्रह बदलेंगे चाल, ये राशियां होंगी मालामाल!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 10:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष की दृष्टि से जुलाई 2021 का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है । इस महीने जहां सावन की शुरुआत होगी,  वहीं  मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र ये 4 ग्रह भी अपनी राशि बदलेंगे। चंद्रमा तो हर अढाई दिन बाद अपनी राशि बदलते रहते हैं। जबकि शनि मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु पूरा साल वृश्चिक राशि में गोचर करते रहेंगे। देव गुरु बृहस्पति भी अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 15 सितंबर तक यही रहने वाले हैं। जुलाई महीने में ग्रहों के बदलाव की शुरुआत 7 जुलाई से होगी जब बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, विवेक और वाणी का प्रतीक माना जाता है। इन्हें बिजनेस का कारक भी माना जाता है। बुध ग्रह जुलाई महीने में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। 7 जुलाई को मिथुन राशि में आएंगे तो 25 मई को उनका कर्क राशि में गोचर होगा।

ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में आ जाएंगे और इस दिन  सक्रांति होगी। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है और यह सूर्य की मित्र राशि है । सूर्य  ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। वहीं कुंडली में ये आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है,  उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य का राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर असर पड़ता है।

सूर्य के राशि परिवर्तन के 1 दिन के बाद 17 जुलाई को शुक्र ग्रह भी सूर्य की सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में ऐश्वर्या, सौंदर्य, ग्लैमर, प्रेम, विलासिता और सुख समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह  को नैसर्गिक भोग विलास व दाम्पत्य का कारक भी माना जाता है। अंग्रेजी में इसे वीनस कहा गया है। यानी सौंदर्य की देवी। तुला राशि में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं और जीवन में सुख सुविधाओं की बरसात करते हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री, फ़ैशन, गीत-संगीत, ललित-कलाओं में भी शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है। अब चौथे ग्रह की बात करते हैं जिनका जुलाई महीने में राशि परिवर्तन होगा और वह ग्रह मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह 20 जुलाई  को सूर्य की सिंह राशि में गोचर करेंगे जहां शुक्र के साथ उनका कंबीनेशन बनेगा। 

जुलाई महीने में बन रहे ग्रहों के कंबीनेशन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए क्ल्कि करें यहां- 

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News