साल 2020 इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा Lucky

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ज्योतिष  शास्त्र के  अनुसार 5 राशि इस साल के लिए लक्की साबित होंगी। इस साल इन राशि वाले लोगों की जिंदगी में कई बड़े बदलाव होंगे। ये राशियां हैं मकर, कन्या, वृषभ, सिंह और धनु राशि

PunjabKesari The year 2020 will be Lucky for these 5 zodiac signs

मकर
यह साल इस राशि वालों के जीवन के सबसे अच्छे दौर में से एक होगा। पिछले कई सालों से ये जिस लक्ष्य को पाना चाह रहे हैं वह आखिरकार 2020 में मिल जाएगा। इनकी वर्षों की मेहनत इस साल में सफल हो जाएगी। मकर राशि वालों के लिए शिक्षा और संतान की दृष्टि से यह साल राहू के प्रभाव से अच्छा जाने वाला है। धन प्राप्ति के लिए भी 2020 में अच्छे लोग बन रहे हैं। मकर राशि के लोगों की 2020 में अपने पार्टनर के बीच नजदीकियां और बढ़ेंगी। अब तक शनि के कारण इनके जीवन में भी परेशानियां आ रही थीं वे सारी नए साल में दूर हो जाएंगी।

PunjabKesari The year 2020 will be Lucky for these 5 zodiac signs

कन्या
कन्या राशि के जातकों के जीवन के सभी क्षेत्र 2020 में फलदायी होंगे लेकिन इस साल इनकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा और इस साल इनके पास पैसों की कमी नहीं होगी। कन्या राशि के लोग अगर 2020 में किसी भी चीज पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो वे इस साल निवेश कर सकते हैं। हालांकि कन्या राशि के लोग कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत सोचते हैं पर 2020 में यह निश्चित रह सकते हैं। 2020 में कन्या राशि वालों की रोमांटिक लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। बृहस्पति के प्रभाव से जो लोग अभी तक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं जा पाए हैं उन्हें 2020 में एक अच्छा पार्टनर मिल सकता है।

PunjabKesari The year 2020 will be Lucky for these 5 zodiac signs

वृषभ 
वृषभ को बदलाव जल्दी पसंद नहीं आता लेकिन 2020 का बदलाव इस राशि के लिए बहुत अच्छा होगा। साल 2020 में  बृहस्पति और शनि इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। नया साल इनके जीवन में प्यार और पैसा दोनों लेकर आएगा। वृषभ राशि वालों को साल की शुरूआत में थोड़ी चिंता या परेशानी का अनुभव हो सकता है लेकिन 2020 में होने वाले बदलाव उनके जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएंगे और उन्हें इससे खुशी मिलेगी। 2020 में वृषभ राशि के लोगों को मनचाहा पार्टनर मिलने वाला है। नए साल में इन्हें जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अब तक जिन लोगों की शादी नहीं हो पाई है, उनकी बात भी 2020 में बन जाएगी।

PunjabKesari The year 2020 will be Lucky for these 5 zodiac signs

सिंह
भाग्य सिंह राशि के साथ हो या न हो, इस राशि के लोग एक स्टार की तरह जिंदगी जीते हैं। ये लोग जहां भी जाते हैं, बिना कोई मेहनत किए ही सुर्खियां बटोर लेते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। सिंह राशि के लोग कई दिनों से सेहत की समस्या से परेशान हैं, उनकी सारी परेशानियां 2020 में दूर हो जाएंगी। इस साल उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा करियर और प्यार में भी 2020 इनके लिए कई अवसर लेकर आ रहा है। सिंह राशि के लोग इस साल खुद को रिलेशनशिप के मामले में सौभाग्यशाली महसूस करेंगे। 2020 इनके लिए रोमांटिक होने के साथ-साथ रोमांचक भी रहने वाला है। 

PunjabKesari

धनु
धनु राशि के लोग बहुत रोमांच प्रिय होते हैं। धनु राशि के लोगों को कोई भी सीमा नहीं बांध सकती। जो सोचते हैं, करके ही रहते हैं। उन्हें अच्छे से पता होता है कि रास्ते में आने वाली बाधाओं को कैसे दूर किया जाता है। 2020 में धनु राशि वालों को इन सारी समस्याओं का हल मिलेगा, जिसमें वे पिछले कई दिनों से उलझे हुए थे। इस साल वे अपनी जिंदगी में तालमेल बिठाने में कामयाब होंगे। करियर के मामले में नई ऊंचाइयां छुएंगे और 2020 में खूब ट्रैवल करेंगे। 2020 में धनु राशि के लोगों की अपने पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। साथी के साथ अब तक की सारी दूरियां अगले साल तक खत्म हो जाएंगी और आपके प्यार की गाड़ी फिर दौड़ेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News