टेडी डे आज: ज्योतिष की नजर से जानें, किस रंग का टेडी बियर लव को बनाएगा स्ट्रांग

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 07:30 AM (IST)

जब दिलो दिमाग पर प्रेम का रंग चढ़ता है तो सारे रिश्ते-नाते प्यार के आगे फीके से लगने लगते हैं। प्यार के लाल रंग में रंगे प्रेमी इसी कोशिश में होते हैं की एक दूसरे को लाल रंग के उपहार भेंट करें। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो पहले ज्योतिष के अनुसार अपने प्यार के पंसदीदा रंग को जानें ताकि प्यार की गाड़ी पटड़ी पर आ जा जाए। ज्योतिष के अनुसार अगर हम टेडी का चुनाव करेंगे तो प्यार में मजबूती आएगी। कुछ रंग हमारे लिए बहुत लकी होते हैं तो कुछ रंग हमारे प्रेम में बाधा भी डाल सकते हैं। वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी टेडी डे पर अगर आप अपने प्यार में सफलता चाहते हैं तो ज्योतिष की नजर से जानें की कौन सी राशि के जातक को कौन से रंग का टेडी बियर टेडी डे के रूप में गिफ्ट किया जा सकता है।


मेष- स्वाभिमानी स्वभाव होने की वजह से इनको लाल, सफेद, गुलाबी, नारंगी, गोलडन या पीले रंग का टेडी दें। काले रंग का कोई भी गिफ्ट देने की भुल करने से बचें।


वृष- ऊंची सोच रखने वाले वृष राशि के जातक गुलाबी, क्रीम, सफेद रंग पसंद करते हैं। खाकी ब्राउन रंग भी इन्हें भा सकता है। लाल रंग का टेडी बियर देने से पहरहेज करें। 


मिथुन- शार्प और क्रिएटिव मिथुन राशि के जातक हरे रंग से बहुत उत्साह अनुभव करते हैं। इसके अलावा काला, सफेद, लाल और पिंक भी इन्हें पसंद आएगा। इनमें से किसी भी रंग का टेडी आप चुन सकते हैं।


कर्क- भावुक प्रवृति के ये लोग अपनी यादों से जुड़ी हर वस्तु को पसंद करते हैं लेकिन अगर इन्हें हरे या पीले कवर में लिपटा गिफ्ट भेंट किया जाए तो आपके प्यार को सफलता जरूर मिलेगी।


सिंह- इस राशि के लोगों की सोच भी राजा के समान बहुत ऊंची होती है। इन्हें दिया जाने वाला गिफ्ट सफेद, गोल्डन और पीले रंग का हो तो आपको फायदा होगा।


कन्या- व्यस्त जिंदगी में सुकून पाने वाले इन जातको को पीच, लाइट ब्लू और लाइट पिंक कलर पसंद होता है। बोतल ग्रीन, काला और हरे रंग के गिफ्ट से भी इन्हें इंप्रेस किया जा सकता है।


तुला- अपनी राशि के चिन्ह के अनुरूप ही संतुलन में विश्वास रखने वाले इन जातको को नीला रंग अधिक पसंद होता है। इन्हें सफेद और पीले रंग का टेडी बियर भी भेंट किया जा सकता है।


वृश्चिक- बौद्धिक रूप से दक्ष इन जातको को इनकी क्षमता के अनुरूप इन्हें पर्पल, ब्राउन, बोतल ग्रीन और लाल रंग के टेडी बियर दिए जा सकते हैं।


धनु- दार्शनिक और अध्यात्म में विशेष रूची रखने वालों को लाल, नीला, नारंगी रंग पसंद होता है। जबकि सफेद रंग का टेडी बियर मिलने पर इनके दिल को सुकून मिलेगा।


मकर- स्ट्रांग नेचर होने की वजह से इन्हें ब्राउन और खाकी रंग पसंद होता है। लाल रंग का टैडी देने की बजाय सफेद रंग का टेडी बैस्ट रहेगा।


कुंभ- इनके विचारों को आसानी से नहीं जाना जा सकता। बैंगनी रंग इनका पसंदीदा रंग है। इन्हें बैंगनी रंग का गिफ्ट दिया जा सकता है।


मीन- इस राशि के जातक स्वभाव से इमोशनल होते हैं। खिला हुआ पीला रंग इन्हें पसंद आता है, सफेद, लाल, मेहरून रंग का टेडी इन्हें जल्दी इंप्रेस कर सकता है। 

शीतल जोशी
joshisheetal25@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News