April 2022 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्डस लाएं हैं क्या खास

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल महीना उत्तम रहेगा। इस माह में आपको मेहनत का फल मिलने की संभावना है। कुछ अच्छे अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। जो जातक विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं उनके लिए यह माह अति उत्तम रहेगा। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है इसलिए अपने गुस्से पर और वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत होगा। 
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं और राम नाम का जाप करें। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ साबित होगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। जो लोग प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। बड़े भाई बहनों और मित्रों से लाभ मिलेगा। जो लोग फैशन इंडस्ट्री में कार्य कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम साबित बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें। 

मिथुन राशि
टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं की मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह औसत रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। व्यापार और नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कुछ भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच- समझ कर करिएगा। पिता से अनबन होने की संभावनाएं हो सकती हैं इसलिए आप सोच-विचार से ही कोई काम करें। माह के अंत तक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। 
उपाय- प्रथम पूज्य श्री गणपति जी की उपासना करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि यह महीना उतार-चढ़ाव से बना रहेगा। आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। कुछ बड़े बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। कुछ सफल यात्राएं रहेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने बॉस के साथ संतुलन बनाने की आवश्यकता रहेगी। जो जातक व्यापार कर रहे हैं उनके लिए यह माह औसत बना रहेगा तथा विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह औसत रहेगा एवं साथ में जो लोग रिसोर्ट संबंधित पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह माह उत्तम होगा। 
उपाय- भगवान कृष्ण की उपासना करें। 

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए माह उत्तम साबित होगा। पिछले कई महीनों से परिश्रम जो आपने किया है उसका अब आने वाले समय में फल मिलेगा। टैरो कार्ड यह भी बता रहे हैं आप परिश्रम करते रहें तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह माह औसत रहेगा। कुछ बड़ा निवेश करने से पहले सोचिएगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। 
उपाय- अपने इष्टदेव की उपासना करें और गौ सेवा करें। 

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ साबित होगा। जो जातक विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। व्यापार व नौकरी में यह माह शुभ रहेगा। टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आप बचत पर ज्यादा ध्यान दें फिजूल खर्ची न करें। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसलिए खान-पान का ध्यान अवश्य रखें। 
उपाय- भगवान शिव परिवार की उपासना करें।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड बता रहे हैं कि अप्रैल महीना उनके लिए थोड़ा-बहुत चुनौतियों से भरा रहेगा। आप इस माह हर कार्य को ध्यान पूर्वक करिएगा। जो जातक आध्यात्म में उन्नति चाहते हैं, उनके लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा। कारोबार में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अत: जीवनसाथी को अधिक समय देने की आवश्यकता टैरो कार्ड्स में दिखाई दे रही है। 
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें और कुत्ते को खाना दें। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए माह औसत रहेगा। टैरो कार्ड  बता रहे हैं कि जातक के पास कुछ अच्छे अवसर आएंगे परंतु आप बड़ी उलझन में रहेंगे। इसके लिए जातक को एकाग्रता के साथ ही कोई कार्य करना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। 
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। 

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए माह औसत रहेगा।  कुछ भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करिएगा। कारोबार में यह माह औसत रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जमीन से संबंधित कार्य सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ रहेगा। ‌
उपाय- अपने इष्टदेव की उपासना करें और अपने गुरु का आशीर्वाद लें।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए माह अच्छा रहेगा। जातक को उनके परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। जो जातक नौकरी में बदलाव चाह रहे हैं उनके लिए आने वाले माह में शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। पारिवारिक सुख बना रहेगा। छोटे भाई-बहन से लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। 
उपाय-  मां दुर्गा की उपासना करें। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ साबित होगा। जो जातक व्यापार कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा तथा जो नौकरी कर रहे हैं और प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उन्हें भी अब शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। जो जातक जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। 
उपाय- शनि देव की उपासना करें और चिड़िया को दाना दें। 

मीन राशि
अप्रैल महीना मीन राशि वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव का बना रहेगा। माह में कांपटीशन बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसी कारण आपको अधिक मेहनत करनी होगी। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। फिजूलखर्ची से बचें। बड़े भाई-बहन से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। 
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। ‌

टैरो रीडर चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News