December Tarot Horocope: दिसंबर में क्या कहते हैं, आपकी किस्मत के पत्ते

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tarot rashifal of the month December 2020: प्रस्तुत राशिफल टैरो कार्ड के द्वारा बताया जा रहा है। टैरो कार्ड ब्रह्मांड की ऊर्जा और आपके अवचेतन मन से संपर्क बनाकर, आपके किसी भी प्रश्न का उत्तर देते हैं, यह राशिफल आपकी जन्म सूर्य राशि पर आधारित है। आपकी जन्म पत्रिका के हिसाब से इसमें कम ज्यादा अंतर आने की संभावना हो सकती है।

मेष
मेष राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि उनका दिसंबर महीना कामकाज में उत्तम रहने वाला है। संभव है कोई नई शुरुआत भी हो। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए शुभ संकेत टैरो कार्ड्स दे रहे हैं।  टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आप कोई भी टारगेट इस महीने में पूरा कर लेंगे। खर्चे पर थोड़ा नियंत्रण रखें, फिजूलखर्ची करने से बचें। टैरो कार्ड्स बोल रहे हैं कि आपका गुस्सा इस महीने बढ़ सकता है और अपने शब्दों के कारण आप अपने वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी कठिनाई ला सकते हैं। अपना गुस्सा नियंत्रण करने की पूरी कोशिश करें। कोई भी नया कार्य करने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।
उपाय- इस महीने को उत्तम बनाने के लिए हर रोज़ हनुमान चालीसा पढ़ें।

वृषभ
टैरो कार्ड्स में वृषभ राशि वालों के लिए सुखद और सफल छोटी-मोटी यात्रा के संकेत दिख रहे हैं। दिसम्बर महीने के अंत तक कुछ इंसेंटिव भी मिल सकते हैं। टैरो कार्ड्स इशारा कर रहे हैं कि बॉस के द्वारा आपका काम सराहा जाएगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतित होगा।
उपाय- साल के आखिरी महीने को उत्तम बनाने के लिए अपने गुरु का आशीर्वाद लें।
गणपति जी की पूजा करें।

मिथुन
मिथुन राशि वाले जातक अगर कुछ नया सीखना चाहते हैं तो यह महीना उनके लिए उत्तम है। जो विद्यार्थी हैं उनको पढ़ाई में थोड़ी सी कठिनाई हो सकती है क्योंकि मन संतुलित नहीं दिख रहा। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कामकाज के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। घर-परिवार में भी कुशलता आती  दिख रही है। मानसिक तनाव से अवश्य बचें। बीते हुए कल में उलझने की संभावना है।
उपाय- मानसिक तनाव से बचने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और शिव जी की उपासना करें।

कर्क
महीने की शुरुआत में हो सकता है कि कुछ कार्यों में बाधाएं आएं परंतु आप अपनी मेहनत से उन परेशानियों से निकलते हुए भी दिख रहे हैं। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आप इस महीने में हर परेशानी का डटकर सामना करेंगे और इस समय का अनुभव आने वाले समय में आपके काम अवश्य आएगा।  कामकाज में अपने बॉस से कोई भी बहस से बचें। टैरो आर्ट्स बता रहे हैं घर में थोड़ा सा तनाव रहेगा। जो लोग अध्यात्म में रूचि रखते हैं, उनके लिए यह महीना उत्तम है। कोई नये रिश्ते की शुरुआत करने से पहले दो बार सोचें।
उपाय- इस माह को और उत्तम बनाने के लिए भैरव जी की उपासना करें।
जीव-जंतुओं को अवश्य कुछ दान करें।
पक्षियों को दाना देना सही रहेगा।

सिंह
महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी। जो लोग कुछ निर्माण करना चाहते हैं, उनके लिए टैरो कार्ड्स शुभ संकेत दे रहे हैं। कोई नया कंस्ट्रक्शन घर या कामकाज की जगह में हो सकता है। जो लोग नई नौकरी खोज रहे हैं, उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थीगण के लिए भी यह महीना औसत है। जो लोग विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं हो सकता है इस सिलसिले में उन्हें कुछ यात्राएं करनी पड़ें। टैरो कार्ड यह सलाह दे रहे हैं कोई भी नया फैसला लेने से पहले अपने पिता जी की बात अवश्य सुनें।
उपाय- इस माह को उत्तम बनाने के लिए हनुमान जी की उपासना अवश्य करें।

कन्या
जैसे पिछला महीना आपके कामकाज के लिए उत्तम रहा, उसी प्रकार यह महीना भी कामकाज के लिए अच्छा बना रहेगा और कोई भी बड़ी परेशानी या समस्या टैरो कार्ड्स में दिखाई नहीं दे रही। दोस्तों एवं परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होता हुआ दिख रहा है। साथ में पारिवारिक सुख भी दिख रहा है। जो लोग शादी के लिए वर या वधू देख रहे हैं उनके लिए यह महीना अति उत्तम है। इस महीने कोई बड़ी परेशानी नहीं है परंतु हो सकता
है कि आप थोड़े से मानसिक रूप से असंतुष्ट रहेंगे।
उपाय- दिसंबर महीने को और उत्तम बनाने के लिए अपने कुल देवी-देवता की पूजा अवश्य करें।
काम पर जाने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद जरूर लें।

तुला
तुला राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह संकेत दे रहे हैं कि दिसंबर महीने की शुरूआत से महीने के मध्य तक कामकाज या व्यापार ठीक रहेगा परंतु 17 दिसंबर के बाद थोड़ी बहुत टेंशन बनती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी रहेगी। गुस्से पर अपना  नियंत्रण रखें क्योंकि टैरो कार्ड यह संकेत दे रहे हैं कि आप अपनी उग्र वाणी से घर में थोड़ी अशांति पैदा कर सकते हैं। जो लोग विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं, उन्हें इस महीने थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
उपाय- महीने को उत्तम बनाने के लिए रामचरित्र मानस का पाठ करें तथा राम नाम का जाप करें।

वृश्चिक
जैसा कर्म करेंगे वैसा फल मिलेगा। वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह महीना उनके कर्म पर आधारित रहेगा। आप जितनी मेहनत करोगे आपको उतना ही फल मिलेगा। साथ में कार्ड्स कह रहे हैं कि आप कोई भी कानूनी कार्यवाही से इस महीने बचें, जिन लोगों का केस पहले से ही चल रहा है हो सकता है कि कोई फैसला इस महीने आए। कामकाज के लिए यह महीना सामान्य बना रहेगा। पारिवारिक सुख दिख रहा है, इस महीने कार्ड्स की एनर्जी यह बता रही है कि जो व्यक्तिगत परेशानी आपकी पिछले कुछ महीनों से चलती आ रही है, हो सकता है इस महीने वह सुधरे और साथ में आपका वैवाहिक जीवन भी शांतिपूर्वक बीतता दिखाई दे रहा है।
उपाय- इस महीने को और उत्तम बनाने के लिए किसी गरीब को कंबल अवश्य दान करें।
दुर्गा जी की उपासना अवश्य करें।

धनु
जो जातक ऑनलाइन काम कर रहे हैं, उनके लिए यह महीना अच्छा रहेगा। कामकाज में थोड़ी बहुत परेशानी आती हुई दिख रही है परंतु महीने का अंत होते-होते यह समस्या सुलझ जाएगी। कामकाज में बढ़ौत्तरी भी होगी। व्यक्तिगत रूप से टैरो कार्ड्स धनु राशि वाले जातकों के लिए यह बता रहे हैं कि कुछ पर्सनल परेशानियां खत्म होंगी। नई अच्छी दोस्ती या रिश्ते की शुरुआत भी टैरो कार्ड्स में दिखाई दे रही है। पारिवारिक सुख इस महीने बना रहेगा। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
उपाय- इस महीने को और उत्तम बनाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की उपासना अवश्य करें।
सूर्य को जल भी अवश्य चढ़ाएं।

मकर
महीने की शुरुआत में कामकाज को लेकर रुकावटें दिख रही हैं। कोई निर्णय सोच-समझ कर नहीं लेंगे तो छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। टैरो कार्ड्स यह सलाह दे रहे हैं कि कोई भी फैसला लेने से पहले किसी शुभचिंतक से सलाह करें। उसके बाद किसी परिणाम पर पहुंचे । कामकाज में नए ऑफर भी आते हुए दिख रहे हैं। 16 दिसंबर के बाद सुधार होगा और कुछ सफलताएं भी मिलेंगी। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जो जातक विवाह के लिए वर या वधू खोज रहे हैं, उन्हें इस महीने थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।
उपाय- इस महीने को और उत्तम बनाने  के लिए शनि देव की उपासना अवश्य करें।
शनिवार को पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक भी जलाएं।

कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए दिसंबर महीना बहुत उत्तम रहेगा, कामकाज में बढ़ौत्तरी होगी । व्यापार के काम सारे बनते हुए दिख रहे हैं अपितु नए प्रस्ताव मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है। वैवाहिक जीवन भी मधुर बना रहेगा। अगर कोई परेशानी भी आ रही है तो कुंभ राशि वाले उसे बड़ी सरलता से निकलते हुए दिख रहे हैं। खर्चे पर थोड़ा नियंत्रण रखें। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं परिवारिक दृष्टि से सब कुछ उत्तम रहेगा। विद्यार्थी
वर्ग को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- महीने को उत्तम बनाने के लिए सूर्य को जल अवश्य चढ़ाएं तथा शनि देव की उपासना करें।

मीन
दिसंबर माह में मीन राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कामकाज में ठहराव बना रहेगा। हो सकता है कि कुछ टारगेट्स में रुकावट भी आए। कोई भी नया काम आरंभ करने से पहले दो से तीन बार सोचें। मानसिक रूप से 17 दिसंबर के बाद थोड़ी परेशानी बढ़ती हुई दिख रही है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि उधारी लेन-देन से बचें । पारिवारिक जीवन औसत रहेगा। जो लोग विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं उनके लिए यह महीना लाभदायक है।
उपाय- माह को और उत्तम बनाने के लिए प्रथम पूज्य गणपति जी की उपासना अवश्य करें साथ ही गाय को हरा चारा बुधवार के दिन अवश्य खिलाएं।

चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News