Tarot Card Rashifal (17th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में समिलित होंगे।

वृष- अधिकारी वर्ग के लिए समय ठीक न होने के साथ ही पूंजी निवेश के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप जिस काम के बारे में सोच रहे थे वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हुए हैं, उचित होगा दूसरो को भी मौका दें।

मिथुन- क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्तो को प्रभावित करेंगे।

कर्क- लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज से मुक्ति संभव। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह- राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। भवन भूमि सम्भंधित निवेश कर सकते हैं।

कन्या- क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं,सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं धीरे धीरे उनको पूरा करें।

तुला- दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक- प्रणय संबंधो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर आज मन अशांत रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।

धनु- राजनैतिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। संतान से विवाद संभव। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेगे।

मकर- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। आगे बढ़ना है तो आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आज न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ- विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी।

मीन- पुरानी बातों भूलकर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News