Tarot Card Rashifal (27th june 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में समिलित होंगे। 
उपाय: लौंग की माला हनुमान जी को चढ़ाएं।

वृष: अधिकारी वर्ग के लिए समय ठीक न होने के साथ ही पूंजी निवेश के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप जिस काम के बारे में सोच रहे थे वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हुए हैं, उचित होगा दूसरो को भी मौका दें। 
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

मिथुन: क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अपने वाक्चातुर्य से अधीनस्थ को प्रभावित करेगे।
उपाय: चंदन शरीर पर लगा के नहाएं।

कर्क: लम्बे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज से मुक्ति संभव। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। 
उपाय: अलसी किसी युवक को दान करें।

सिंह: राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र जाप करें।

कन्या: क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं,सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं धीरे धीरे उनको पूरा करें। उपाय: दूध एक पात्र मन्दिर चढ़ा दें। 
उपाय: अमला दान करें।

तुला: दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं। कुल मिलाकर दिन सामान्य रहेगा। 
उपाय: हाथ पर गोल्डन घड़ी पहनें।

वृश्चिक: प्रणय संबंधो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर आज मन अशांत रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। 
उपाय: मीठा दान करें।

धनु: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। आगे बढ़ना है तो आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आज न्याय पक्ष मजबूत होगा। 
उपाय: दिन की शुरुआत पिता जी पांव हाथ लगाएं।

मकर: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखे की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।सम्भल कर रहे। कारोबार में भी तनाव बढ़ सकता है। 
उपाय: क्रीम रंग का इस्तेमाल करें।

कुंभ: योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी।
उपाय: नमक दान करें।

मीन: पुरानी बातों भूलकर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: नींबू दान करें।


नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News