Tarot Card Rashifal (18th june 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 10:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: कई दिनों से रुके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात बदलाव का कारण बन सकती है। ध्यान रहे जीवन बहुत छोटा है, और इसे बेकार की चीज़ों में बर्बाद ना करें। 
उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं।

वृष: आज किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेगे। नया व्यापार शुरू नहीं हो पाएगा। कानूनी अडचनें आ सकती है। नौकरी में बॉस से खटपट हो सकती है। 
उपाय: कपूर धर्म स्थान पर चढें।

मिथुन: प्रणय संबंधों में मजबूती के बीच कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन आसानी करें। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने के बीच संतान से विवाद संभव। 
उपाय: गोंद के लड्डू हनुमान जी को चढ़ाएं।

कर्क: कार्य स्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 
उपाय: बांसुरी में चीनी भर कर जमीन में दबाएं।

सिंह: पूरानी बातों भूल कर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

कन्या: सामाजिक कार्यों में सम्मलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। 
उपाय: नीली चूड़ियां दान करें।

तुला: क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग न अपनाएं। वाहन सुख संभव। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अधीनस्थ कर्मचारी परेशान करेंगे। कामचोरी के कारण नुकसान होगा। 
उपाय: सूर्य को शहद डालकर अर्घ्य दें।

धनु: मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। 
उपाय: गोधूलि बेला में नमक दान करें।

मकर: धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
उपाय: बूंदी का भोग हनुमान जी को चढ़ाएं।

कुंभ: अपने कैरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। 
उपाय: कादू मंदिर चढ़ाएं।

मीन: वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। 
उपाय: कीकर को जल अर्पित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News