Tarot Card Rashifal (6th june 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 11:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। 
उपाय: गोधूलि बेला में नमक दान करें।

वृष: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। रुके कार्य बनने की संभावना के बीच भूमि लाभ संभव। 
उपाय: काली चपल दान करें।

मिथुन: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का यह उचित समय नहीं है। 
उपाय: फटकड़ी प्रवाह करें।

कर्क: अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह न बनें। लाभदायक सौदों के बीच किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। प्रसिद्धि मिलेगी। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। 
उपाय: केसर दूध का सेवन करें।

सिंह: व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी होने की बजाय आप भी मेहनत करें। 
उपाय: लाल वस्त्र धारण करें।

कन्या: व्यापारिक नवीन योजनाओं के बीच समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
उपाय: नीम की जड़ में हल्दी डालें।

तुला: व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।उपाय: मेहंदी दान करें।

वृश्चिक: व्यवसाय में उन्नति संभावना के बीच आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन भी मिलेगा। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।उपाय: गंगा जल का कुंभ नॉर्थ ईस्ट में रखें।

धनु: व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। प्रेमी मिलन होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। 
उपाय: गुड़ का दान करें।

मकर: व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। भाग्योदय जल्द ही होगा। प्रेम से बोलने पर सभी काम बनेंगे। 
उपाय: रुद्राष्टकम का पठन करें।

कुंभ: व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। 
उपाय: मजदूरों को जलेबी खिलाएं।

मीन: काम की अधिकता के बीच नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ-परख बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। 
उपाय: चीनी दान करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News