Tarot Card Rashifal (30st May 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में समिलित होंगे। 
उपाय: गुलाबी इत्र लगाएं।

वृष: अधिकारी वर्ग के लिए समय ठीक न होने के साथ ही पूंजी निवेश के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप जिस काम के बारे में सोच रहे थे वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हुए हैं, उचित होगा दूसरो को भी मौका दें। 
उपाय: पीली पगड़ी पहनें।

मिथुन: क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अपने चातुर्य से अधिनस्तो को प्रभावित करेंगे। लोग आपकी हर आज्ञा मानेंगे। 
उपाय: क्रीम कमीज़ पहनें।

कर्क: लम्बे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज से मुक्ति संभव। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म कर्म के कार्यों में पैसा भी खर्च होगा। आय से जुड़े मामलों में लाभ होगा। 
उपाय: लाल रंग का सूट अपने पिता को बांधें।

सिंह: राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं।घर में साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें। धन की आवक ठीक रहेगी। 
उपाय: नारंगी रुमाल पास रखें।

कन्या: क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं धीरे धीरे उनको पूरा करें। 
उपाय: नीले रंग की चादर दान करें। 

तुला: दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं। व्यापार में चिंता बनी रहेगी। पदोन्नति में विलम्ब होगा। 
उपाय: हरी झंडी किसी दरगाह के बाहर लगाएं।

वृश्चिक: प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर आज मन अशांत रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी। 
उपाय: सफ़ेद वस्त्र धारण करें।

नु:  सम्बन्ध मजबूत होंगे। संतान से विवाद संभव। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नई योजनाएं बनाई जाएंगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। 
उपाय: सफ़ेद साफा अपने गुरु को भेंट करें।

मकर: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। आगे बढ़ना है तो आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आज न्याय पक्ष मजबूत होगा। 
उपाय: किसी सफाई कर्मी को नीली पोशाक दें।

कुंभ: विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी। 
उपाय: काली कमीज़ पहनकर बाहर निकलें।

मीन: पुरानी बातों भूलकर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: भुरी रंग का उपवस्त्र पहनें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News