Tarot Card Rashifal (23th May 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 23, 2021 - 10:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है। अपने से बड़ों का आदर करें। 
उपाय: गर्म मसाले दान करें।

वृष: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखे की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।सम्भल कर रहे। धन की हालत चिंतजनक रहेगी। 
उपाय: सफेद कलियों का पौदा लगाएं।

मिथुन: आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। ईष्ट बल पर मजबूत रखें।अविश्वास की स्तिथि बन सकती है। रिश्तों में कड़वाहट आ रही है। 
उपाय: तुलसी पूजन करें।

कर्क: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के चलते लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर बिलकुल भी लापरवाही न करें। 
उपाय: बरगद के पेड़ को शहद मिलाकर जल चढ़ाएं।

सिंह: लाभ के अवसर बढेंगे। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। हर मुश्किल कार्य को मुमकिन बनाएं। स्वयं के व्यवहार को बदलें। व्यापार में ध्यान केंद्रित करें। 
उपाय: अमला पूजन करें।

कन्या: अपने आप पर विश्वास रखें, न कि दूसरों के भरोसे रहें। आलस्य के चलते नुकासान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक होने की संभावना के बीच व्यय बढेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने वाली है। धन की आवक ठीक रहेगी। 
उपाय: गूलर के पेड़ पर दही डालें।

तुला: यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही कारोबार में लाभ बढेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। वाहन सुख मिलेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। कारोबार में गिरावट जारी रहेगी। पिता की सहायता मिलेगी। 
उपाय: जामुन के पेड़ को सरसों का तेल डालें।

वृश्चिक: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। 
कॅरियर में निराश न हों। नए आवास के योग बन रहे हैं। जल्द ही समय बदलेगा। 
उपाय: नीम की जड़ में गंगा जल धारा छोड़ें।

धनु: आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हे। कार्य के तरीकों में सुधार लाएं। 
उपाय: पीपल के पेड़ को हल्दी डालकर अर्घ्य दें।

मकर: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।घर पर शांति बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 
उपाय : आंकड़े के पौधे पर मसूर दाल चढें।

कुंभ: दिनचर्या नियंत्रित रखें। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें। 
उपाय : शीशम के पेड़ पर तिल का तेल डालें।

मीन: शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।कम बोलें, अच्छा बोलें। दूसरों से अलगाव का भाव मन में आ सकता है। 
उपाय: अशोका ट्री पर केसर मिलाकर जल चढ़ाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News