Tarot Card Rashifal (2rd May 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 11:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: कार्यस्थल में सहयोग से किसी प्रोजेक्ट की अच्छी समाप्ति होगी। धन संचय में वृद्धि होगी। व्यापार सामान्य गती से आगे बढ़ेगा। सेहत में सुधार रहेगा। विवादित लोगों से दूर रहें।
उपाय: सफेद चंदन से स्नान करें।

वृष: मन किसी भय से मुक्त होगा। साहसी व उत्साहित मित्रों का साथ बनाए रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, उत्पादन में गिरावट आ सकती है। धन अर्जन के साधन कम होने की आशंका है। 
उपाय: भोजपत्र पर श्रीं लिखकर अपने पास रखें।

मिथुन: स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। धन खर्च होने के रास्ते बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में तनाव होगा। परिवार वालों को अपनी समस्याओं से अवगत कराना ठीक रहेगा। व्यापार से धन आने की संभावना है। 
उपाय: गौधन का दान करें।

कर्क: आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। मनोरंजन के साधनों में धन व्यय कर सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। किसी को प्रलोभन देकर अपना कार्य निकलवाना परेशानी खड़ा कर सकता है। 
उपाय: दूध का तिलक करें।

सिंह: समय का सदुपयोग करें। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना चाहिए। अच्छे पड़ोसियों की सहायता मिल सकती है। बहन के ससुराल से आर्थिक सहायता लेने पर विचार करें। व्यापार में उन्नति होगी। 
उपाय: तुला दान करें।

कन्या: अज्ञात शत्रुओं का भय रहेगा। अपने व्यक्तित्व में दृढ़ता लाएं। कई मुश्किलों का हल खुद से निकल जाएगा। नौकरी में समय ठीक रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। 
उपाय: गिलास में चावल भर के मन्दिर में रखें।

तुला: संकल्प शक्ति बढ़ाएं। व्यापार में संतुलन बनाने की ज़रूरत है। रक्त सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में तेज़ी आने की आशा है। कल्पना शक्ति मजबूत करने से अच्छी रचनाएं पैदा होंगी। 
उपाय: लाल वस्त्र पहनें।

वृश्चिक: किसी परिजन के आहत होने की सम्भावना बन सकती है।वाहन इत्यादि चलाते समय विशेष ध्यान रखें। धन को निवेश करना शुभ रहेगा। धन वृद्धि होती रहेगी। माता के स्वस्थ्य में सुधार रहेगा। 
उपाय: पीताम्बरी भगवान कृष्ण को अर्पित करें।

धनु: धन के लिए किसी से सहायता मांगनी पड़ेगी। अपने स्वभाव में सदाचार लाएं। दूसरों की प्रशंसा करने में कभी संकोच न करें। प्रतिद्वंदी आपसे पराजित होंगे। रूढ़िवादी विचारधारा के लोग आपको तंग के सकते हैं। 
उपाय: दीप दान करें।

मकर: जीवन साथी का साथ आर्थिक तंगी को दूर करेगा। पिता के काम में आपकी भूमिका अधिक बढ़ेगी। व्यापार में कुछ विशेष निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धन का व्यय भी बढ़ेगा। समाज में छवि अच्छी होगी। 
उपाय: सरसों के तेल को घुटनों पर लगाएं।

कुंभ: विजय श्री आपके कदम चूमेगी। विद्या से विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में सकरत्मक नतीजे सामने आयेंगे। व्यापार में कुछ आर्थिक हलचल हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे। 
उपाय: घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं।

मीन: धन की संभावना बनती दिख रही है। व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों से मेल जोल बढ़ेगा। विवाह का उत्तम प्रस्ताव आने की संभावना है। स्वास्थ्य में कुछ मुश्किल आ सकती है। 
उपाय: केले के पत्ते पर भोजन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News