Tarot Card Rashifal (26th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 08:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता का संचार बना रहेगा। आर्थिक पक्ष में  उन्नति की नई उम्मीद जागेगी। प्रेम संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- घर की पूर्व की दिशा में कपूर जलाएं।

वृष- आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बनेंगे। कमिशन बेस काम करने वाले लोगों के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भूतकाल से जुड़ी कई बातें आपको परेशान करेंगी।
उपाय- लस्सी का दान करें।

मिथुन- करियर को कोई नई दिशा मिलेगी। पार्टनर से संबंधित कुछ विशेष लाभ देंगे। निवेश के लिए भी दिन उत्तम है। दांपत्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हल होंगी। 
उपाय- काले चींटियों को तिल और गुड़ डालें।

कर्क- व्यापार में उत्पादन के योग हैं। सरकार से कोई धन प्राप्ति होगी। विद्यार्थी जीवन में विशेष प्रगती होगी। माता-पिता के सहयोग से व्यापार में धन निवेश हो सकता है। 
उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें। 

सिंह- आज के दिन जमीन-जायदाद से धन प्राप्ति के योग हैं।  विवाह का प्रस्ताव आने में देरी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- नींबू दान करें। 

कन्या- आज नेत्रों संबंधित कोई विकार हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना भी बनेगी। किसी भी बिचौलिए को धन देने की गलती न करें। परिवार में शांति बनाए रखें।
उपाय- गुड़ चने हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

तुला- आज आपको व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। धन के मामलों में सजगता बनाए रखें। आपके परिवार में मान-सम्मान बढ़ाने के योग हैं। काम में व्यस्तता के कारण थकान होगी।
उपाय- गले में स्वर्ण धारण करें।

वृश्चिक- छोटे-मोटे सफर की वजह से शारीरिक थकान हो सकती है। सरकारी मामलों में किसी उच्च अधिकारी का साथ प्राप्त होगा। अपने से छोटे वर्ग के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। 
उपाय- घर से निकलते समय शनि चालीसा का पाठ करें।

धनु- आज स्वास्थ्य के लिहाज से स्थिति बेहतर होगी। सरकारी कामों में चल रही अड़चनें दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पहले से तय किए प्लान विफल होंगे। 
उपाय- दांतों को फिटकरी से साफ करें। 

मकर- व्यापार में प्रगति आएगी। धन निवेश के साथ-साथ आवक भी अच्छी होगी। अपने किसी विश्वासपात्र मित्र से पैसों का लेन-देन शुभ रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सांस संबंधी दिक्कत हो सकती है।
उपाय- चने की दाल का उपाय करें। 

कुंभ- आज बैंक कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वर्ण के आभूषण में धन खर्च हो सकता है। अपने ननिहाल पक्ष से कोई विशेष लाभ मिलेगा। अपने से छोटों से विवाद करने से बचें।
उपाय- घोड़े को चने की दाल डालें। 

मीन- आज व्यापार में अच्छा सफलता मिलेगी। टेक्निकल कामों का शिक्षा लेने के लिए दिन अच्छा है। दिनचर्या से हट कर किए गए काम अच्छा महसूस करवाएंगे।
उपाय- गर्भवती महिलाएं की सहायता करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News