Tarot Card Rashifal (21st April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज काम की व्यस्तता के बावजूद भी परिवार के लिए समय निकालेंगे। बिजनेस को आगे ले जाने के लिए मेहनत की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अध्यापकों की तरफ से तारीफ सुनने को मिलेगी। बदलते मौसम के कारण सेहत थोड़ी नरम रहेगी।

वृष- आज ऑफिस में प्रोजेक्ट टाइम पर कंप्लीट हो जाएगा। बिजनेस वाले लोगों के साथ संपर्क में रहें। युवा सैर-सपाटे में समय नष्ट करेंगे। ज्यादा गुस्सा आने के कारण घर के किसी बड़े का दिल दुखा देंगे। शारीरिक थकान रहेगी, इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर रखें।

मिथुन- आज कोई वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। न चाहते हुए भी कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अनबन हो जाएगी। व्यपारियों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। तनाव की वजह से सिर दर्द बना रहेगा।

कर्क- आज बिजनेस में मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। युवा मनपसंद नौकरी न मिलने की वजह से परेशान रहेंगे। परिवार के साथ किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाएंगे। सेहत तंदुरुस्त रहेगी।

सिंह- आज व्यापारिक गतिविधियों में मनमुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का मन जॉब बदलने को करेगा। युवा अपने करियर की ग्रोथ को देखकर खुश होंगे। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। सर्दी-खांसी के कारण शरीर ढीला रहेगा।

कन्या- आज पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप संभव है। व्यापार में किसी को उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई गलती कर बैठेंगे। पड़ोसियों के साथ बिना बात के वाद-विवाद हो जाएगा। छात्र परीक्षा में अच्छे नंबर पाकर बहुत खुश होंगे। सेहत को नजर अंदाज न करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज सकारात्मक सोच के साथ सारी मुश्किलों को हल कर लेंगे। बिजनेस में कोई भी लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। छात्र ज्यादा आत्मविश्वास के कारण अपने आपको मुसीबत में डाल लेंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलेगी।

वृश्चिक- आज समय का सदुपयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ले लेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग करने में समय व्यतीत होगा। कोई आपके कान भर सकता है। कमर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

धनु- अपने सपने को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। बिजनेस में पूरे मन से काम करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना है। छात्र सारा दिन मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। घर के बुजुर्गों से बना कर रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर- आज करियर से जुड़ा कोई नया अवसर मिलेगा। व्यापारियों को बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाएंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बाहर का जंक फ़ूड खाने से परहेज करें।

कुम्भ- आज व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में रूखे स्वभाव के कारण अच्छा मौका हाथ से गंवा देंगे। युवा अपेक्षा से ज्यादा मेहनत करेंगे। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पीन पर ध्यान देंगे।

मीन- आज अपनी संकल्प शक्ति से जोखिम भरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। युवाओं को कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपनी समझदारी से रिश्तेदारों के साथ सारे गिले-शिकवे दूर कर लेंगे।  

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News