Tarot Card Rashifal (24th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन अच्छे परिणाम लिए हुए है। लंबे समय से रुका कोई कार्य पूरा होगा। रात्रि का समय परिजनों के साथ हंसी-ठिठोली करते हुए व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। युवा ऊर्जा व जोश को सकारात्मक दिशा में लगा पाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ- आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रियजनों के साथ रुपए पैसे का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। व्यवसाय में नए सौदे करने से लाभ होगा। वर्क प्लेस पर सहकर्मी के साथ गर्मा-गर्मी हो सकती है, गुस्से को नियंत्रण में रखें। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। हेल्थ प्रॉब्लम ठीक होती दिखेगी।

मिथुन- आज का दिन अनुकूल है। ऑफिस में किसी बात पर पछतावा होगा, वरिष्ठ से सलाह लेना अच्छा रहेगा। कोई वस्तु खो गई है, तो वह वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे। अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि दिखाएंगे।

कर्क- आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उत्तम फल मिलेंगे। भूमि, भवन संपत्ति आदि की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उन्हें शुभ अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बड़ी डील को फाइनल करने के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह- आज दूसरों की मदद करने में दिन कब निकल जाएगा पता भी नहीं चलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी मित्र से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आसानी से मिल जाएगा। संपत्ति संबंधित समस्याएं सुलझ जाएंगी। व्यस्तता की वजह से परिवार जनों को उचित समय नहीं दे पाएंगे।

कन्या- विद्यार्थियों को किसी कंपटीशन में जीत हासिल होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी की नाराजगी खत्म होगी। सायंकाल के समय सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला- उत्साह भरा दिन रहेगा। घर वालों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का मौका मिलेगा तो सोच-समझकर हाथ आगे बढ़ाएं। कानूनी मामला सुलझ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं बाहर डेट पर लेकर जाने का प्लान बनाएंगे। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन बेहद ही स्पेशल रहने वाला है। शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अच्छा है। घर में किसी बच्चे के आने से ढेर सारी खुशियां भी आएंगी। कुंवारों के लिए शादी का प्रस्ताव आएगा, तन-मन खिल उठेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें नए अवसर मिलेंगे।

धनु- छोटे व्यापारियों को लंबे समय से कोई लेन-देन करने में समस्या आ रही है, तो वह सुलझेगी। संतान की विवाह में आ रही बाधा को किसी मित्र की मदद से सुलझाएंगे। अपने इरादों को मजबूत करके कोई अहम फैसला लेना पड़ेगा, जिसके कारण साथी नाराज हो सकते हैं। माता की सेहत में सुधार होता दिखेगा।

मकर- आज इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेसमैन कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें।  कार्यस्थल पर किसी से बहस न करें, काम पर असर हो सकता है। परिवार के साथ अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। विद्यार्थी पर्सनल लाइफ और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। जीवनसाथी के साथ मनपसंद उपहार मिलेगा।

कुंभ- वर्क प्लेस पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बिजनेस में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। नवविवाहित लोगों के किसी हिल स्टेशन पर जाने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को शासन में सत्ता पक्ष का लाभ मिलेगा। शाम के समय कोई शुभ सूचना मिलने के आसार हैं।    

मीन- परिवार में वाद-विवाद चल रहा है तो वो आज खत्म होगा। प्राइवेट नौकरी वालों पर काम का लोड पड़ेगा, जिससे मानसिक थकान हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में दिल लगाने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व वृद्धि भी होगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। विवाहेत्तर संबंध बन सकते हैं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News