Tarot Card Rashifal (16th May 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 09:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज एक से अधिक जगह से आमदनी होगी। बिजनेस फलेगा-फूलेगा। इस दौरान बिजनेस ट्रिप भी कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। लव लाइफ भी बेहतरीन होगी। अपने रिश्ते को एक कदम आगे भी ले जा सकते हैं।

वृष: परिवार का सहयोग मिलेगा, भाई-बहन के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। नए वाहन और नई जमीन भी खरीद सकते हैं। बॉस से संबंध मधुर बनेंगे। संतान का योग भी बन रहा है।

मिथुन: पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। विदेशी कंपनी से भी जॉब का ऑफर आ सकता है। जमीन और जायदाद को लेकर अगर किसी परेशानी में हैं तो वो भी दूर होगी।

कर्क: आप में ऊर्जा भरपूर मात्रा में रहेगी। हालांकि खर्चे बढ़ सकते हैं, मगर उसके बाद भी घर का वातावरण शांत रहेगा। धन की आवक शुरू होगी।
 
सिंह: ये समय भाग्यशाली रहेगा। ऑफिस में काम को सराहना मिलेगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल है।

कन्या: मनचाहा पद मिलेगा। घर-परिवार में फंक्शन होने के योग भी दिख रहे हैं। धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा, तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं।

तुला: शादी-विवाह से जुड़ी बातें टल सकती हैं। विद्यार्थियों को नंबर के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता भी आपको हो सकती है।

वृश्चिक: किसी से वाद-विवाद करने से बचें। इस दौरान शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से बचें, हानि की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
 
धनु: बिजनेस में मुनाफा होने का योग दिख रहा है। बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा होगा। व्यापार का विस्तार करने के लिए सोच रहे हैं तो ये सही समय है।

मकर: नौकरी करने वालों के लिए भी अच्छा समय है, काम के सिलसिले में बाहर भी जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ये समय बात आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है।

कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वो कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। करियर अच्छा होगा। नौकरी तलाश रहे हैं तो ये तलाश पूरी हो सकती है।

मीन: इस वक्त उधार लेने और देने से बचें। अगर आप कुछ बड़ा करने के बारे में सोच रहे हैं तो जब तक कार्य पूरा न हो उस बारे में किसी को जानकारी न दें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News