Tarot Card Rashifal (9th May 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: पहले किये गये कार्यों के आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। 

वृष: आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी, जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा। व्यापार में उत्पाद क्षमता बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन: आज का दिन व्यापार के लिये अच्छा रहने वाला है। काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

कर्क: छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। विवाहित आज जीवन साथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी । 

सिंह: आज दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। साथ ही रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। आज कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है, जिसका इंतजार लम्बे समय से कर रहे थे । 

कन्या: दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी ।

तुला: कारोबारी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होगी। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, इससे नुकसान से बचें।  

वृश्चिक: आज शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। नवविवाहित आज कहीं बहार डिनर करने जायेंगे। लवमेट्स एक-दूसरे की कद्र करेंगे।

धनु: धन की आवक बढ़ती रहेगी। मेहमानों से कोई फायदा होता दिखाई दे रहा है। व्यापारी वर्ग धन निवेश करने की सोच सकते हैं। लोहे के काम से फायदा होगा।

मकर: प्रेम प्रसंग बढ़ते नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। धन से जुड़े मसलों में किसी अनुभवी व्यक्ति का मशवरा लें। चुगली निंदा करने से बचें।

 कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दवाइयों पर खर्च के योग बन रहे हैं। पहले से सुनिश्चित की गई धनराशि से अधिक खर्च होने की संभावना है, बजट बिगड़ सकता है। 

मीन: किसी अपने से उपहार मिलेगा। मनपसंद जगह पर घूमने का अवसर प्राप्त होगा। धन के रास्ते खुलेंगे। नौकरी का सुनहरा मौका मिलने के योग हैं।

नीलम
8847472411 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News