Tarot Card Rashifal (23rd February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में भी अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिलेगी, जिससें तरक्की सुनिश्चित है।

वृष: नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन भी होगा। आपसी प्यार दाम्पत्य रिश्तों को और भी बेहतर बनायेगा। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहें, सब अच्छा होगा।

मिथुन: आज हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये अपनी राय देने का मौका मिलेगा। लोगों को आपका काम पसंद आयेगा। लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

कर्क: जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। इससे रिश्ते में मजबूती बरकरार रहेगी। किसी काम के लिए की गई मेहनत से माता-पिता खुश होंगे।

सिंह: आज अपने लक्ष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ जितना प्रेम भाव बनाये रखेंगे, जीवन के लिये उतना ही अच्छा है।

कन्या: पॉलिटिकल साइंस के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है। पहले किसी काम के लिए किये गये प्रयासों का आज बेहतर फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

तुला: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।

वृश्चिक: अपने कार्यों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते में बेहतर तालमेल बनाये रखने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स साथ में डिनर करने का प्लान बनायेंगे।

धनु: आज कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमें परिवार वालों की भी सहमती मिलेगी। दोस्तों के साथ कोई बात शेयर करेंगे।  किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिलेगा। पार्टनर के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे।

मकर: बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। काम को लेकर कोई नया विचार बनाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में सबका सहयोग पाने के लिये थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

कुंभ: आज बड़े-बुजुर्ग दोस्तों से मिलने का मन बनायेंगे। एजेंट के रूप में काम कर रहे लोगों को लाभ के कईं सारे मौके मिलेंगे। बच्चे घर के काम में हाथ बटायेंगे। कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूरा होगा, जिससे काफी खुश रहेंगे।

मीन: जीवनसाथी के साथ ख़ुशियों को बांटना और भी अच्छा लगेगा। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। दिन अनुकूल रहेगा।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News