Tarot Card Rashifal (15th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 10:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन व्यावसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव के साथ ही पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। पेट संबंधित विकार से परेशान रहेंगे।

वृषभ : कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्दि भी मिलेगी। दूसरों के लिए आप अच्छा करते हैं, पर आप के साथ होता विपरीत है। अत: हर कार्य संभल कर करें।

मिथुन : व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा। रुका पैसा मिलने की उम्मीद है। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा। अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें।

कर्क : आपके किए कार्यों से लोग अचंभित रह जाएंगे। सोचे कार्य समय पर पूरे होंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आप की जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आ सकता है।

सिंह : कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्कों से पूरे होंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

कन्या : निर्माण कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। हर किसी के सामने अपने राज न जाहिर करें। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी।

तुला : व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बन रहे हैं। अपने कर्तव्य से विमुख न हों। आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा।

वृश्चिक : आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आप की समझदारी से पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में आकर कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। आप के विरोधी सक्रिय रहेंगे।

धनु : अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करते हुए समय पर काम को करें। आपकी सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस्य बिल्कुल नहीं करें। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
मकर : आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किए कार्यों से आज अड़चने आ सकती हैं। परिजनों को समय दें। राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। संत दर्शन संभव हैं।

कुंभ : अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना है, तैयार रहें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की देखादेखी न करें।

मीन : आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। सुख-साधनों पर खर्च होगा। अनाज तेल तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा। नकारात्मक विचारों में वृद्धि के बीच माता-पिता के व्यवहार से दुखी होंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News