Tarot Card Rashifal (14th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धन लाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुडी समस्या का समाधान निकलेगा। 

वृष: व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आयेगा। मौसम की वजह से सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

मिथुन: आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से साथ काम करने का प्रपोजल आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम चूमेगी।

कर्क: नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आज प्रमोशन होने से आप प्रसन्न होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सिंह: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। 

कन्या: सामाजिक कार्यों को लेकर आस-पास के लोग तारीफ करेंगे। लवमेट के साथ समय बिताने का प्लान बनायेंगे, यह प्लान रिश्ते को और मजबूत करने में सहायक रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। 

तुला: आज नौकरी में बदलाव करने का मन बनायेंगे, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। रूटीन में सकारात्मक बदलाव करेंगे तो निश्चित तौर पर रूप-रंग को आकर्षित बनाएगा। आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं।

वृश्चिक: लोगों को दिए पैसे वापस मिलेंगे। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। मेडिटेशन करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। जिससे अच्छा महसूस करेंगे।

धनु: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। माता- पिता का आर्शीवाद मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आज लोगों की राय 
आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।  

मकर: विवाहित लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

कुंभ: आज का दिन अनुकूल रहेगा। नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी ले लें, तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। आविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। 

मीन: आज किसी अन्य पर भरोसा न करें।  बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News