Tarot Card Rashifal (7th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 09:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन महत्वपूर्ण है। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी मदद के लिए कहेगा।

वृष: नवविवाहित लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। इच्छा पूरी होगी। प्रेम प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे।

मिथुन: आज किस्मत मेहरबान रहेगी। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर विचार-विमर्श करेंगे। दूसरों की राय कारगर साबित होगी। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में खुशियां आएंगी।

कर्क: आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। कपड़ो का व्यापार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

सिंह: आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ होगा। विवाहित आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे।

कन्या: घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट्स रिश्ते को लेकर घर पर बात करेंगे।

तुला: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने से घर जाने में देर होगी। कुछ चीजों को लेकर सोच विचार में रहेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन बेहतरीन है।

वृश्चिक: आज आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। विवाहित आज जीवनसाथी को खुश रखने के लिए कुछ अच्छा सा गिफ्ट करेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

धनु: आज दिन बढ़िया रहने वाला है। धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रुके हुए काम को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद कारगर साबित होगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

मकर: लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी। आज घर पर अचनाक से कोई रिश्तेदार आयेगा। ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ: आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे, जिसका भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी अन्य पर सोच-विचार कर ही भरोसा करें।

मीन: विवाहितों के लिए दिन सामान्य रहेगा। उधार दिए गए पैसे वापस मिलेंगे। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। प्रेम विवाह के लिए योग अच्छे है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News