Tarot Card Rashifal (5th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज दोस्तों से सहायता मिलेगी। जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। जरूरतमंद लोगों की मदद करने को तैयार रहेंगे।

वृष: जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चें किसी सामान के लिए जिद्द कर सकते हैं।

मिथुन: आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होने का योग बन रहा है।

कर्क: आज उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। करियर को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। सकारात्मक रवैया लोगों को प्रभावित करेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य रिश्तों में और मजबूती आयेगी।

सिंह: आज खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।

कन्या: कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

तुला: आज आर्थिक रूप से सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए ऑयली खाने से बचना चाहिए।

वृश्चिक: आज नकारात्मक सोच थोड़ा उलझन में डाल सकती है। परिवारवालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।

धनु: आज दिन फेवरेबल रहेगा। काबिलियत से सभी कामों को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

मकर: आज खुद में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग काम से प्रसन्न रहेंगे। विचारों को महत्व दिया जायेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे।

कुंभ: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। समझदारी हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी।

मीन: रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। लवमेट्स एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News