Tarot Card Rashifal (3rd February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृष: आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज कामकाज में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

मिथुन: आज व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी।

कर्क: सुबह के समय वर्कआउट शुरू करने से चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। जूनियर कुछ सीखना चाहेंगे।

सिंह: आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आज आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। पहले की गयी मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या: व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर बुक्स की शॉप है, तो आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

तुला: दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। काम की गति में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे।

वृश्चिक: आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे सेहत पर असर पड़ सकता है।

धनु: आज जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कोई काम पूरा हो जायेगा। किसी अनुभवी की सलाह कारगर साबित होगी। दोस्त के साथ किसी बात को लेकर लम्बी बातचीत करेंगे। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

मकर: आज सोचे हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कुंभ: आज कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

मीन: इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए दिन फायदेमंद है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल रहने वाला है। ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News