Tarot Card Rashifal (2nd February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 12:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं, उन्हें अच्छी डील के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 

वृष: छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। बाहरी चीजों को खाने से बचें। नौकरी की तलाश समाप्त होगी।

मिथुन: दिन नई सौगात लेकर आया है। मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

कर्क: जो छात्र मेडिकल से जुड़े हैं, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

सिंह: दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए-नए तरीके आप सोचेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्टनर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी, जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। 

कन्या: बच्चों को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा और पढ़ाई का कोर्स पीछे नहीं छूटेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। जीवन में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।

तुला: दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें। धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं, साथ ही खर्चों में भी इजाफा होने वाला है। छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। 

वृश्चिक: मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पदोन्नति की काफी संभावना है। अपनी खुशी दोगुनी करने के लिए परिवार वालों के साथ बांटे। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु: आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो चाहते हैं। इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, अपने आत्मविश्वास का आनंद लें। 

मकर: संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। भविष्य में सब अच्छा होगा।

कुंभ: आज दिन शानदार रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

मीन: जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेटस अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News