Tarot Card Rashifal (1st February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आसपास चहल-पहल बनी रहेगी।

वृष: आज एक साथ कईं काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

मिथुन: आज व्यापार में उम्मीद के अनुसार मुनाफा होगा। किसी रिश्तेदार से देर तक फोन पर बात करेंगे, जिससे कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे।

कर्क: इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। शाम को किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।

सिंह: आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कुछ घरेलू कामों में फायदा होगा। किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा।

कन्या: कारोबार में रुका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। कुछ लोग काम से ज्यादा अपेक्षाएं रखेंगे। नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, जो आगे चलकर फायदा कराएंगे। प्रेम प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी।

तुला: आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज धन-लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक: किसी सहकर्मी से दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरे होते नजर आयेंगे। आज अधिकारी वर्ग काम से प्रसन्न होंगे

धनु: आज ऑफिस के काम को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का ऑफर मिलेगा।

मकर: आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ: कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापिस मिलेगा। बढ़ते खर्च को नियंत्रण में करने का प्लान बनायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से बचना चाहिए।

मीन: किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। दोस्तों के साथ दोस्ती और बेहतर होगी। जीवनसाथी आर्थिक रूप से मदद करने के लिये भी तैयार रहेंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News