Tarot Card Rashifal (31st january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा न लगाएं, लगाया हुआ पैसा फंस सकता है। कोई प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें।

वृषभ: लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे। व्यापार में हानि न हो इसलिए अंधविश्वास न करें।

मिथुन: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। इंजीनियरिंग की फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन परिवर्तन लाने वाला साबित होगा। आज आप जॉब चेंज करने का मन बनायेंगे।

कर्क: आज माता के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा। लवमेट्स एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।

सिंह: आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज मुश्किल नहीं होगी। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरतें।

कन्या: किसी काम में आलस्य करने से आज बचना चाहिए, कार्यों को समय से पूरा कर लेना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

तुला: आज का दिन पहले से अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे वो तय समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी नई फर्म में नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। कॉमर्स के विद्यार्थियों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आज बॉस आपको उपहार देकर प्रोत्साहित करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

धनु: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। विद्यार्थी अपने गुरु की मदद से किसी टॉपिक को समझने में कामयाब होंगे। अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें।

मकर: आज आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए। किसी की बात मन को लग सकती है। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। घर के बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

कुंभ: दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। रुके हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा भी होगी।

मीन: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा।  सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News