Tarot Card Rashifal (26th january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 08:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वह शीघ्र पूरे हो जाएंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे।

वृष: शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अच्छा रहेगा आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। महिलाओं के लिए दिन राहत पूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में सहायता करेंगे।

मिथुन: आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए कुछ नया सीखेंगे। जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज कोई नया काम शुरु करने की योजना भी बनायेंगे, जो की काफी फलदायी होगी।

कर्क: माता-पिता का आशीर्वाद साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। कामकाज में आज तेजी देखने को मिलेगी। प्यार के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह: आज दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे।

कन्या: जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे काफी अच्छा महसूस होगा।

तुला: आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव काफी फायदेमंद साबित होगा। अपने मोबाइल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दबाजी में कहीं रखकर भूल सकते हैं।

वृश्चिक: आज स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। छात्रों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। आज जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु: आज दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।

मकर: अधिकारी वर्ग काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे। धन अर्जन करने में सक्षम होंगे।

कुंभ: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज किया हुआ निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी।

मीन: आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। बच्चे माता-पिता के साथ बजार घूमने जायेंगे, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News