Tarot Card Rashifal (19th january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 10:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज दिन शानदार रहेगा। दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होगा। ऑफिस में काम की खूब तारीफ भी होगी। इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लगेगी।

वृष : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज कार्यों की वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

मिथुन: स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस उनके काम आयेगा। दाम्पत्य संबंधों में ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है। व्यापार में कर्ज हो सकता है।

कर्क: आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह: अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखने चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। रोज़गार के अवसर मिलेंगे और दिन भर नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान भी प्रसन्न रहेगी।

कन्या: आज का दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

तुला: आज रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिये वाहवाही मिलेगी। कर्मचारी वर्ग को उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु: राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अधिकारी वर्ग काम से प्रसन्न होंगे। व्यापार वृद्धि होगी। धन पर नियंत्रण बनाए रखें।

मकर: आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए हैं। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा।

कुंभ: आज प्रॉपर्टी से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। प्रेम प्रस्ताव आने के योग हैं। दूर देश से किसी से उपहार मिलने के आसार हैं।

मीन: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये करियर में नया बदलाव आयेगा। अगर किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News