Tarot Card Rashifal (11th january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। ऑफिस का काम आज समय से पहले पूरा हो जाएगा। जिससे अपने घरवालों को समय देंगे। बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें।

वृष: कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति आज सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन: आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के सीनियर्स कुछ अधूरे कामों को देखकर नाराज हो सकते हैं। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न होंगे। ज्वैलरी शॉप को आज बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

कर्क: राजनीतिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में नाम होगा। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा,  रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चो को भी रसोई घर से दूर रखें। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा।

सिंह: आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेंगे। सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आएगा साथ ही धन लाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगे।

कन्या: आज घर पर अपनी माता से कुछ अच्छा और नया सीखेंगे। सोना खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला: आज का दिन धन के लिए फायदेमंद साबित होगा। लम्बे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस के कलिग्स आपका सम्मान करेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: आज लोग आप से प्रेरणा लेंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई से मन भटक सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: आज लोगों की परवाह किये बिना अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन कोई रिश्तेदार शुभ समाचार दे सकता है। आज ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसमें पुरानी कंपनी का अनुभव काम आयेगा।

मकर: आज कुछ लोग तरक्की पर विरोध भी करेंगे लेकिन सीनियर्स के सपोर्ट से आपका प्रमोशन होना तय है। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा।

कुंभ: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। नये काम की शुरूआत से बड़ा फायदा होगा। आज अचानक धन लाभ होगा। जिसको आप अच्छे कामों में लगायेंगे। आज कोई करीबी अच्छी सलाह देगा, जो कार्यों को पूरा करने में कारगर साबित होगी।

मीन: आज कानूनी कार्यवाही में थोड़ा विलम्ब होने की सम्भावना है। कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी।


नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News