Tarot Card Rashifal (4th april 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 09:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे, जिसमें घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। समझदारी से कई काम निपटाने पर सफल होंगे। ड्राइविंग करते वक्त सावधानी बरतें। नया वाहन लेने के योग बने हुए हैं।

वृष: कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑनलाइन कोई नई तकनीक सीखेंगे। मन की कोई ख्वाहिश पूरी होगी । धन आने के कईं साधन बनेंगे।

मिथुन: आज पॉजिटिव विचारों के साथ काम करेंगे तो कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस के सहकर्मी आपकी कार्य क्षमता से प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम फेवर में आएगा। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बच्चों के लिए कोई बड़ी प्लानिंग हो सकती है।

सिंह: आज दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी। आने वाले दिनों में कोई नया व्यवसाय शुरू करने का प्लान तैयार करेंगे। 

कन्या: किसी बड़ी कंपनी के साथ डील साइन होगी, जो आगे चलकर अच्छा लाभ दिलाएगी। आपका सामाजिक दायरा बढे़गा। अविवाहित लोगों को आज विवाह का प्रपोजल आएगा। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी से शेयर करेंगे।

तुला: आज किस्मत पूरा साथ देगी। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक कार्यों में मन लगा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों के साथ देर तक बात करेंगे। 

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।  व्यापार में आज अच्छा मुनाफा होगा। आज परिवार वालों के साथ बैठकर नई प्रॉपर्टी खरीदने की बात करेंगे। मन की इच्छा पूरी होगी।

धनु: आज दिन शानदार रहने वाला है। आज कोई खास इच्छा पूरी होगी, जिससे अपना मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से परेशानियां समाप्त होंगी। 

मकर: राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक आयोजन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कुंभ: आज पैसों के क्षेत्र में नई और सकारात्मक सोच होगी। साथ ही नौकरी में इनकम बढ़ाने के लिए कुछ नए काम करेंगे। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे, उनका लाभ उठाएंगे। पारिवारिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। 

मीन: इस राशि की कन्याओं को आज कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त के सहयोग से नौकरी पाने में सफलता प्राप्त होगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News