Tarot Card Rashifal (21st october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 09:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज आपका मकान का सपना पूरा हो सकता है। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते हैं।

वृषभ: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलने से लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

मिथुन: जमींन-जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आपकी उन्नति नहीं देख सकते, अत: उनसे सतर्क रहें। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क : अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर-परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी।

सिंह : कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय अवश्य लें। अपने जिद्दि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। किसी का भला करने पर स्थिति आपके विपरीत हो सकती है, ऐसे में सतर्कता से काम लें।

कन्या: संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। कार्यों में रुकावट आ सकती है।

तुला: भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी।

वृश्चिक: आज कईं महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। उचित होगा जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। ध्यान रखें दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है।

धनु: जमींन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

मकर: जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, उचित होगा सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं।

कुंभ: स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने से नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित रहेगा शांत रहें।

मीन: पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। आकस्मिक लाभ संभव है। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल रहेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News