Tarot Card Rashifal (13th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 10:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज आपकी शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। कम बोलें अच्छा बोलें।
शुभ रंग: लाल

वृषभ: लाभ के अवसर मिलेंगे।कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। अपने से बड़ो का आदर करें। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है।
शुभ रंग: ग्रे।

मिथुन: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। धोखा होने की आशंका के बीच सम्भल कर रहें। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है।
शुभ रंग: हरा।

कर्क: आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं लेकिन मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, ऐसे में इष्ट बल मजबूत रखें। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं, सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।
शुभ रंग: पीला।

सिंह: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के बीच लाभ के योग हैं । शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस के रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम।

कन्या: सुख-शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, जो मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी।

तुला: अपने आप पर विश्वास रखते हुए दूसरों के भरोसे न बैठें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आलस्य से दूर रहते हुए सजग और सतर्क रहें। व्यय बढ़ेंगे।
शुभ रंग: सफेद।

वृश्चिक : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। व्यवहार में नम्रता लाएं। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: लाल।

धनु: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। नए आवास के योग बन रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा।
शुभ रंग: नारंगी।

मकर : आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। अपने काम करने के तरीकों में सुधार लाएं। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: नीला।

कुंभ: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में विवाद शांत होंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।
शुभ रंग: भुरा।

मीन : दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें ।
शुभ रंग: पीला।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News