Tarot Card Rashifal (11th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: व्यापार अच्छा चलेगा। सोचे हुए काम बनेंगे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। दूसरों की देखा-देखी न करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक: 3

वृषभ : परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 5

मिथुन : सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पूर्व में किए कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। आज सोच- समझकर बोलने के साथ ही झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ अंक: 6

कर्क : आजकल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है, उचित होगा अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। आर्थिक लाभ के योग के बीच घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।
शुभ अंक: 9

सिंह:  व्यापार अच्छा चलेगा। परिजनों से सहयोग मिलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे।
शुभ अंक: 1

कन्या: कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे ही रहेंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास में सफलता मिलने की आशा कम ही है। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।
शुभ अंक: 4

तुला : परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे।
शुभ अंक: 3

वृश्चिक : आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग के बीच प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। कला की तरफ रुझान होगा।
शुभ अंक: 2

धनु : व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। जबकि विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी।शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक: 1

मकर : दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति और समृद्धि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 7

कुंभ: आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा की संभावना के बीच आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
शुभ अंक: 8

मीन: दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय की अनुकूलता का आभास होगा।
शुभ अंक: 7

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News