Tarot Card Rashifal (10th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 09:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : अपने स्वभाव में नम्रता और सहजता बनाए रखें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
शुभ रंग: पीला

वृषभ: आप की महत्ता लोगों को पता चलेगी। यश और सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दे पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
शुभ रंग: जामुनी।

मिथुन : कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण बना रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम।

कर्क: आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।
शुभ रंग: नारंगी।

सिंह : नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनो में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गुलाबी।

कन्या- आपकी अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से बनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: नीला।

तुला- मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कैरियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे।

वृश्चिक- दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।
शुभ रंग: भुरा।

धनु : आप चाहते हैं कि परिजन आप को प्रेम करें, इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा क्योंकि प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: सफेद।

मकर : कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यो से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।
शुभ रंग: पीला।

कुम्भ:- आप बहुत ज्यादा बोलते हैं, अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। दोस्त बनेंगे।
शुभ रंग: हरा

मीन : जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये- जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दूरियां खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। परिवार में पूछ-परख बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाल    


नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News