Tarot Card Rashifal (16th august 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 09:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। समय रहते धन संचय कर लें।
उपाय: कटहल को जल चढ़ाएं।

वृषभ : कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी।
उपाय: धर्म स्थान पर सफेद फूल अर्पित करें। 

मिथुन : कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी। आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं।
उपाय: हरे रंग का रुमाल पास रखें।

कर्क : लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव। उचित होगा अपना ध्यान अपने कॅरियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे।
उपाय: पीला झंडा मन्दिर में लगाएं। 

सिंह : आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
उपाय: अनार दान करें।
 
कन्या: आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: पक्षियों को बाजरा डालें। 

तुला: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं। 

वृश्चिक : पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। मेहमानों के आगमन की संभावना के बीच विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करने से लाभ होगा। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं।
उपाय: अपने कुल देवी-देवता को प्रणाम करें। 

धनु : समय श्रेष्ठ है। नये अनुबंध आज हो सकते हैं। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। जो भूमि आपने क्रय की है वह आपको खूब फलेगी। पैसो का लेन-देन आज संभल कर करें।
उपाय: काले उड़द मंदिर चढ़ाएं। 

मकर : आपने कार्य के प्रति आज से ही गंभीर हो जाएं, तो ही बेहतर है। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
उपाय: बड़ के पेड़ को जल दें।

कुंभ: भूमि भवन के नए सौदों के बीच आज सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। पड़ोसियों से संबंधों को सुधारें। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
उपाय: डोम को दान करें। 

मीन: दिन की शुरुआत प्रसन्न भाव से होगी। आज कोई रोचक जानकारी प्राप्त हो सकती है। यात्रा हो सकती है। जिस पर आप भरोसा करते हैं आज वही आप को नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News