Tarot Card Rashifal (2nd october 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 10:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें। उन्नती होगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। परिजनों से विवाद से बचें। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
उपाय: भैरव जी को दूध चढ़ाएं।

वृषभ : कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस लग सकती है।
उपाय: शिवजी को चंदन चढ़ाएं।

मिथुन : जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में भी दें। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
उपाय: गाय को चारा डालें।

कर्क : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
उपाय: माता के चरण स्पर्श करें।

सिंह: दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी जगह विजय मिलेगी। 
उपाय: हनुमान मंदिर जा कर ध्वज अर्पण करें।  

कन्या : अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं।
उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। 

तुला : आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें, धन लाभ होगा।
उपाय: शिव जी को जनेऊ चढ़ाएं। 

वृश्चिक : सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें।
उपाय: हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु : दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की सम्भावना है, अत: सतर्क रहें। व्यय वृद्धि की संभावना के बीच मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। दिनचर्या को बदलें।
उपाय: पीले फूल मन्दिर चढ़ाएं।

मकर: अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। कई लोग आप से नाराज हैं। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।
उपाय: नीम की दातुन करें।

कुंभ : लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। 

मीन: राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। अपने काम पर ध्यान दें, दूसरो की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।
उपाय: सौंफ सिरहाने रखें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News