Tarot Card Rashifal (8th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें। 
उपाय: आटे की गोलियां मछलियों को डालें।

वृष: कारोबार में विस्तार के बीच नए मित्र बनेंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है। 
उपाय: भंगी को दान करें।

मिथुन: हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। किसी भी कार्य में जीत के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। 
उपाय: चंडी पाठ करें।

कर्क: लम्बे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज से मुक्ति संभव है। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। 
उपाय: अलसी किसी युवक को दान करें।

सिंह : राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। भवन-भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

कन्या: पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है।विदेश यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: नींबू दान करें।

तुला: जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। 
उपाय: काला नमक गऊ को डालें।

वृश्चिक: धनकोष में वृद्धि की संभावना के बीच अपने कॅरियर से जुड़े खास निर्णय लेने होंगे। ध्यान रहें, आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप गलत फैसले भी ले सकते हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। 
उपाय: बताशे मन्दिर में चढ़ाएं।

धनु: समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें अन्यथा आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। 
उपाय: बेसन का हलवा मंदिर में चढ़ाएं।

मकर: मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे।
उपाय: गौ सेवा करें।

कुंभ: कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय होने से चिंता और तनाव रहेगा।   धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। थकान रहेगी, सतर्क रहें। 
उपाय: हरी चूड़ियां दान करें।

मीन: आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। उचित होगा कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे। जल्दबाजी में हानि से बचें। 
उपाय: गुड़ की खीर दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News