Tarot Card Rashifal (5th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। भवन-भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
उपाय: लड्डू अंधे व्यक्तियों को दान करें।

वृषभ: विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ौतरी से आत्म प्रसन्नता का अनुभव होगा। ध्यान रहे, ज्यादा सोचने से भी कभी-कभी निर्णय लेने में अक्षमता आ जाती है।
उपाय: गंगा जल से स्नान करें।

मिथुन : करोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढ़ेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होने के साथ ही व्यापार मध्यम रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय: किन्नरों को दान करें।

कर्क: आज अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। परिवार में खुशी के माहौल के बीच ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय: वृद्ध गाय की सेवा करें।

सिंह: अपनी सोच बदलने से स्थिति भी बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: पिता जी के चरण स्पर्श करें।

कन्या: आलस्य की अधिकता रहेगी। अपनों से मनमुटाव तनाव बड़ा सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना होगा। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।
उपाय: साबुत बादाम कन्याओं को दें।

तुला: दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना के बीच आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा।
उपाय: गुड़ व चना भीखारी को दान करें।

वृश्चिक: दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें।
उपाय: भाई को मीठा भेंट करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

धनु: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रभावी वातावरण रहेगा। दिन के मध्य में अनुकूलता महसूस करेंगे।
उपाय: पुरोहितों के चरण स्पर्श करें।

मकर: आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। पारिवारिक समस्याएं हल होने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। दूसरों की मदद मिलेगी।
उपाय: अपहिजों की सेवा करें।

कुंभ: व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक है। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।
उपाय: बुजुर्ग व्यक्ति को भोजन कराएं।

मीन: आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने गंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे।
उपाय: मछली को आटे की गोली डालें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News