Tarot Card Rashifal (1st November 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल होंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।
उपाय: गायत्री मंत्र पढ़े।

वृषभ: आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट और उपहार मिलेगा।
उपाय: साथी को फूल भेंट करें।

मिथुन: मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क: समय अनुकूल है। लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। यात्रा सम्भव है।
उपाय: मां पार्वती को दूध चढ़ाएं।

सिंह: कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिला सकती है। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। विरोध संभव है। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
उपाय: राम नाम का 108 बार जाप करें।

कन्या: जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे।
उपाय: छोटे बच्चों को बिस्किट दें।

तुला: आज दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। ज़मीन-जायदाद से संबंधित मामलों को निपटाने में दिन बीतेगा।
उपाय: इत्र लगाकर घर से निकलें।

वृश्चिक: आज दिक्कतें बढ़ सकती हैं। व्यापार में मन नहीं लगेगा। सन्तान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। निजी जीवन में भी ध्यान दें।
उपाय: छोटे भाई को पैसे भेंट करें।

धनु: आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। वहीं निजी खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: गुरु घर की सेवा करें।

मकर: आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: पान के पत्तों पर सुपारी रखकर देवी को चढ़ाएं।

कुंभ: आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्य व्यवसाय में सफलता की संभावना है। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, वरना मुसीबत आ सकती है।
उपाय: सरसों का तेल दरवाज़े पर डालें।

मीन: प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। अपनी सोच को बदलें नहीं तो पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।
उपाय: मां लक्ष्मी के मंत्रों का उच्चारण करें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News