Tarot Card Rashifal (19th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें। 
उपाय: आटे की गोलियां मछलियों को डालें।

वृष: अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। 
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

मिथुन : आपके प्रोफेशन में समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
उपाय: सरसों के तेल का दरवाज़े पर दीपक जलाएं।

कर्क: पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। 
उपाय: गुड़हल का फूल माता काली को चढ़ाएं।

सिंह : कारोबार में विस्तार के बीच नए मित्र बनेंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है। 
उपाय: भंगी को भोजन कराएं।

कन्या: हिम्मत से आगे बड़ें सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। किसी भी कार्य में जीत के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। 
उपाय: चंडी पाठ करें।

तुला: कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर मशीनरी के वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। 
उपाय: गाय को रोटी डालें।

वृश्चिक: समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। स्वभूमि संबंधी कार्य के प्रति लापरवाही न करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 
उपाय: गुड़ चना बच्चों को दान करें।

धनु: आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें, तभी आप सफल होंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। 
उपाय: केसर का तिलक करें।

मकर: कारखाने में नई मशीनरी से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन दिखेगा। वाहन सुख मिलेगा। यात्रा हो सकती है। 
उपाय: माता लक्ष्मी को मखाने चढ़ाएं।

कुंभ: दिन की शुरुआत आलस्य से भरी रहेगी। ऐसे में कुछ करने का मन नहीं करेगा। निवेश से लाभ संभव है। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। 
उपाय: ताश घर में न खेलें।

मीन: समय की अनुकूलता के आभास के बीच जमीन-जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम होने की संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा। 
उपाय: कुल पुरोहित को दान दें। 

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News