Tarot Card Rashifal (5th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 08:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को अनसुना करने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। 
उपाय: जलेबी अपने गुरु को भेंट करें।

वृष: आकस्मिक लाभ संभव हैं लेकिन संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल रहेंगे। पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। 
उपाय: बैल की सेवा करें।

मिथुन: आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा बितेगा। व्यापार में धन निवेष में वृद्धि होगी। किसी असहाय की सहायता आपको मन की शांति प्रदान करेगी। पारिवारिक समस्याओं से हट कर कैरियर को आगे बढ़ाएं। 
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में दूध चढ़ाएं।

कर्क: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के चलते लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। 
उपाय: चंडी देवी का पाठ करें।

सिंह: समय का सदुपयोग करें। आप मेहनत करें और अपनी संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनी संगत बदलें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। दूसरों की उन्नती से दुखी न हों। 
उपाय: आटे का हलवा बना कर दान करें।

कन्या: आज का दिन अधिकारी वर्ग के लिए अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह पूरा करने का मौका मिलेगा। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। स्वयं को साबित करने में लगे रहेंगे। 
उपाय: हरी बिंदी माता पार्वती को चढ़ाएं।

तुला: क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग न अपनाएं। वाहन सुख संभव है। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अधीनस्थ कर्मचारी परेशान करेंगे। कामचोरी के कारण नुकसान होगा। 
उपाय: सूर्य को हल्दी डालकर अर्घ्य दें

वृश्चिक: लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज मुक्ति की संभावना के बीच अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। 
उपाय: आंवला पूजन करें।

धनु: आज भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल है। अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाने से लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। 
उपाय: अनार का रस किसी महिला को दान करें।

मकर: व्यापार विस्तार की योजना में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आपके अनुकूल होगा। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। 
उपाय: काले चने दान करें।

कुंभ: दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं। 
उपाय: सवा किलो चावल मन्दिर में चढ़ाएं।

मीन: आज पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने की संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा। आप जो कहते हैं उसे पूरा करने की हिम्मत भी रखें।
उपाय: दीप दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News