Tarot Card Rashifal (3rd june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 03, 2021 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें। फिजूलखर्ची परेशानी देगी। सहोदर का साथ मिलेगा। 
उपाय: सूर्य नमस्कार से लाभ मिलेगा।

वृष: आप अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। माता तुल्य औरतों से विशेष लाभ होगा। 
उपाय: हनुमान जी के मन्दिर में 5 फल चढ़ाएं।

मिथुन: भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होने के साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान सुख मिलेगा। 
उपाय: अशोका ट्री लगाएं।

कर्क: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के चलते लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। 
उपाय: बरगद के पेड़ को शहद मिलाकर जल चढ़ाएं।

सिंह: समय अनुकूल है लेकिन अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव है। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। विद्या प्राप्ति हेतु समय अनुकूल है। 
उपाय: पिता को गुड़ से बनी मिठाई दें।

कन्या: शासन प्रशासन की अड़चने आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करते हुए सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। 
उपाय: अपने दादा जी का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।

तुला: आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती हे, सतर्कता से काम करें। 
उपाय: सरस्वती देवी की पूजा करें।

वृश्चिक: कार्यों में रुकावट आ सकती है लेकिन, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्य स्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।
उपाय: श्री यंत्र की स्थापना करें।

धनु: कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें। परिजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। 
उपाय: रुद्राक्ष की माला पर शिव जी के मन्त्रों का जाप करें।

मकर: धन कोष में वृद्धि की संभावना के बीच शांति से समय व्यतीत करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आप के साथ धोखा हो सकता है। पिता के साथ वाद-विवाद संभव है। 
उपाय: टमाटर दान करें।

कुंभ: वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा। धन की हालत नॉर्मल रहेगी। किसी को उधार न दें।
उपाय: मखाने की खीर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

मीन: खुद के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। व्यापारिक विस्तार की योजना बनें। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।
उपाय: पीले फल मां बगलामुखी देवी को अर्पित करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News