Tarot Card Rashifal (1st june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 01, 2021 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। 
उपाय: लौंग की माला हनुमान जी को चढ़ाएं।

वृष: अधिकारी वर्ग के लिए समय ठीक न होने के साथ ही पूंजी निवेश के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। कईं दिनों से जिस काम के बारे में सोच रहे थे, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हुए हैं, उचित होगा दूसरों को भी मौका दें। 
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

मिथुन: समय अनुकूल है। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। 
उपाय: नीम की जड़ में शहद डालें।

कर्क: मकान बदलने के योग हैं। मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। 
उपाय: लाल चंदन मां दुर्गा को चढ़ाएं।

सिंह: व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। अपने निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। 
उपाय: पीली चुनरी दान करें।

कन्या: कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय होने से चिंता और तनाव रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। सतर्क रहें। 
उपाय: हरी चूड़ियां दान करें।

तुला: आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। उचित होगा कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता और तनाव रहेगा। नए दोस्त बनेंगे। जल्दबाजी में हानि से बचें। 
उपाय: गुड़ की खीर दान करें।

वृश्चिक: आपकी वाक शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। अपनों से अकारण वाक युद्ध होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 
उपाय: पक्षिओं को बाजरा डालें।

धनु: व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। शेयर बाजार में निवेश से बचें। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेने की संभावना के बीच आपका कोई अपना धोखा दे सकता है। 
उपाय: लाल सुत हाथ पर बांधें।

मकर: मांगलिक खर्च के बीच कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। निजी संबंधो में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें। 
उपाय: कौओं को रोटी डालें।

कुंभ: परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे। 
उपाय: गऊ सेवा करें।

मीन: किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं, फिर उसे लागू करें। सफल होंगे। 
उपाय: सूखा धनिया दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News